एक बयान और देवभूमि के सम्मान पर छिड़ गई सियासी जंग! अखिलेश यादव के कथित बयान को लेकर उत्तराखंड में नाराजगी है, तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी एक्स पर पलटवार किया है। सवाल है—आखिर अखिलेश यादव ने ऐसा क्या कहा कि उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई? धामी ने अपने जवाब में उत्तराखंड आंदोलन के इतिहास को क्यों याद दिलाया? और क्या यह विवाद 2027 के चुनाव से पहले सपा के लिए भी राजनीतिक मुद्दा बन सकता है? देखिए, बयान से पलटवार तक की पूरी कहानी। आखिर उत्तराखंड से अखिलेश यादव के बयान पर क्यों भड़का सियासी तूफान? दोस्तो सवाल बड़ा है कि क्या कोई राजनेता अपनी सियासी दुश्मनी निकालने के लिए एक पूरे राज्य के स्वाभिमान को सूली पर टांग सकता है? सवाल यह भी है कि जिस देवभूमि के लोगों ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, उन्हें उत्तर प्रदेश में ‘सबसे बड़ा घुसपैठिया’ बताना कहाँ तक जायज है? पहले सुनिए उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया को क्या कह रहे हैं। जी हां, दोस्तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक कथित बयान ने उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक की सियासत में बारूद भर दिया है। अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसने के चक्कर में पूरे उत्तराखंड वासियों को ही ‘घुसपैठिया’ कह डाला। इस बयान के बाद पूरे देवभूमि में आक्रोश की लहर है और माफी की मांग उठ रही है। इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक बेहद आक्रामक पोस्ट कर अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया है।
दोस्तो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक विवादित बयान इस समय उत्तराखंड की राजनीति का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब घुसपैठियों को लेकर सवाल हुआ, तो अखिलेश यादव ने मर्यादा की सीमा लांघते हुए कहा कि “यूपी में सबसे बड़े घुसपैठिए उत्तराखंड के हैं”। अखिलेश यादव का यह बयान सामने आते ही उत्तराखंड की जनता और सत्ताधारी दल भाजपा का गुस्सा फूट पड़ा। इधिर अखिलेश यादव की इस अभद्र टिप्पणी पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फ्रंट फुट पर आकर कड़ा प्रहार किया। सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट शेयर कर सपा प्रमुख को आईना दिखाया। (एक्स पोस्ट धामी) धामी ने साफ तौर पर कहा कि यह बयान उत्तराखंड के वासियों के कड़े संघर्ष और राज्य गठन के लिए दिए गए बलिदानों का खुला अपमान है। राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि सपा की इस दुर्भावना ने एक बार फिर पुराने जख्मों को हरा कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा के सह प्रदेश मीडिया प्रभारी विनय गोयल ने भी सपा प्रमुख पर तीखा हमला बोला है। उत्तराखंड में अखिलेश यादव के कथित बयान को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पलटवार और भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया ने इस विवाद को और चर्चा में ला दिया है। लेकिन अब बड़ा सवाल यह है कि क्या अखिलेश यादव इस बयान पर अपनी सफाई देंगे? क्या उत्तराखंड की जनता से माफी की मांग पर कोई जवाब आएगा? और क्या यह मुद्दा 2027 के विधानसभा चुनाव में भी राजनीतिक बहस का हिस्सा बनेगा? फिलहाल, सबकी नजरें अखिलेश यादव की अगली प्रतिक्रिया पर हैं।