क्या देवभूमि उत्तराखंड में अब मासूम भी सुरक्षित नहीं हैं? क्या बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराध आने वाले बड़े खतरे का संकेत हैं? ये वासल इस लिए हो रहा है क्योंकि NCRB की ताज़ा रिपोर्ट ने उत्तराखंड की चिंता बढ़ा दी है… क्योंकि आंकड़े बता रहे हैं कि सिर्फ एक साल के भीतर बच्चों के खिलाफ अपराधों में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है यानी वो उत्तराखंड, जिसे शांत, सुरक्षित और संस्कारों की धरती कहा जाता है। वहां अब मासूमों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। आखिर कौन से अपराध सबसे ज्यादा बढ़े हैं? क्या सिस्टम सुरक्षित रखने में नाकाम हो रहा है? और क्यों NCRB की ये रिपोर्ट सरकार और समाज दोनों के लिए खतरे की घंटी मानी जा रही है? बताउंगा आपको पूरी खबर अपनी इस रिपोर्ट के जरिए। दोस्तो National Crime Records Bureau (NCRB) की ताजा रिपोर्ट ने उत्तराखंड में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। साल 2024 में बच्चों के खिलाफ अपराधों के मामलों में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दोस्तो रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में राज्य में बच्चों के खिलाफ 1706 मामले दर्ज हुए थे। वर्ष 2023 में यह संख्या मामूली बढ़कर 1710 पहुंची, लेकिन 2024 में अचानक बढ़कर 2068 हो गई। अपराधों में आई इस तेज बढ़ोतरी ने कानून व्यवस्था और बाल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लेकिन दोस्तो एक सवाल ये कि अपराध बढ़ने के पीछे क्या कारणहैं ?
दोस्तो इस पूरे बीते कुछ वक्त के घटनाक्रमों देखते हुए कुछ जानकार और पुलिस के बड़े अधिकारी ये मानते हैं कि मामलों में वृद्धि के पीछे दो बड़े कारण हो सकते हैं। पहला, बच्चों के खिलाफ अपराधों में वास्तविक बढ़ोतरी और दूसरा, लोगों में बढ़ती जागरूकता जिसके कारण अब अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ जागरूकता ही नहीं, बल्कि अपराधों की गंभीरता भी लगातार बढ़ रही है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अब मै आपको बताता हूं कि बच्चों के खिलाफ कौन से अपराध सबसे ज्यादा हो रहे हैं अपने उत्तराखंड में थोड़ा गौर कीजिएगा। दोस्तो, राज्य में बच्चों के खिलाफ दर्ज मामलों में यौन शोषण, अपहरण, बाल श्रम और मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न प्रमुख हैं। दोस्तो अगर रिपोर्ट को देखते हैं तो वो बताती है कि 2024 में बच्चों के खिलाफ अपराध दर 54.4 दर्ज की गई, जो प्रति एक लाख बच्चों की आबादी पर आधारित है। रिपोर्ट के अनुसार बच्चों के अपहरण के मामलों में भी चिंताजनक वृद्धि हुई है। साल 2024 में भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत 217 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत 270 मुकदमे दर्ज किए गए।
दोस्तो इनमें बड़ी संख्या उन मामलों की है, जहां गुमशुदा बच्चों को अपहरण मानते हुए केस दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह और किशोरों के घर छोड़कर भागने जैसी घटनाएं इन आंकड़ों को बढ़ा रही है। इधर दोस्तो चार्जशीटिंग रेट भी चिंता का विषय है। दोस्तो उत्तराखंड में चार्जशीट दाखिल करने की दर 56.1 प्रतिशत दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस कार्रवाई कर रही है, लेकिन केवल चार्जशीट दाखिल करना पर्याप्त नहीं माना जा रहा। मामलों में त्वरित सुनवाई और पीड़ित बच्चों को न्याय दिलाना भी उतना ही जरूरी है। दोस्तो उत्तराखंड में बच्चों के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी समाज और प्रशासन दोनों के लिए चेतावनी है। विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून लागू करने के साथ-साथ जागरूकता और निगरानी तंत्र को और मजबूत करने की जरूरत है। दोस्तो… NCRB की ये रिपोर्ट सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि उत्तराखंड के भविष्य को लेकर एक गंभीर चेतावनी है। क्योंकि जब किसी राज्य में बच्चों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ने लगें तो सवाल सिर्फ कानून व्यवस्था पर नहीं, बल्कि पूरे समाज की संवेदनशीलता पर भी उठते हैं। मासूमों की सुरक्षा सिर्फ पुलिस या सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि परिवार, समाज, स्कूल और सिस्टम सभी की साझा जिम्मेदारी है। जरूरत इस बात की है कि बच्चों को सुरक्षित माहौल मिले अपराधियों में कानून का डर हो और पीड़ित बच्चों को समय पर न्याय। वरना जिस देवभूमि को संस्कारों और सुरक्षा की पहचान माना जाता है। वहां बढ़ते ये आंकड़े आने वाले समय में और भी बड़ी चिंता बन सकते हैं..फिलहाल इस रिपोर्ट पर आपकी क्या राय है?क्या बच्चों की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड में और सख्त कदम उठाने की जरूरत है?अपनी राय हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा।