Neem Karoli Baba की फिल्म से हिल गया Box Office ! | Hanuman Ansh | Bollywood | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तों, बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी फिल्म ने तहलका मचा दिया है, जिसका बजट सुनकर आप भी चौंक जाएंगे! महज 2 करोड़ के बजट में बनी नीम बाबा से जुड़ी फिल्म ने 54 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आखिर ऐसा क्या है इस फिल्म में कि बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों के बीच इसने अपनी अलग पहचान बना ली? क्या ये सिर्फ फिल्म की कहानी का कमाल है या बाबा की आस्था का असर? देखिए मेरी पूरी खबर। दोस्तो बॉक्स ऑफिस पर सितारों का दबदबा, करोड़ों का पीआर (PR) और बड़ी-बड़ी हाइप, ये सब धराशायी हो गए जब सिनेमाघरों में नीम करोली बाबा की कृपा बरसी! कोई सोच भी नहीं सकता था कि जिस फिल्म को शुरुआती दो हफ्तों में फ्लॉप मानकर सिनेमाघरों से उतारा जा रहा था, वो अचानक ऐसा इतिहास रच देगी कि बड़े-बड़े ट्रेड एनालिस्ट्स अपने दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘हनुमान अंश’ की, जिसने महज 2 करोड़ के बजट में आकर बॉक्स ऑफिस पर 54 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। देखिए कैसे माउथ पब्लिसिटी के दम पर इस छोटे बजट की फिल्म ने सिनेमाजगत में तहलका मचा दिया है। 7 अगस्त 2026 को जब डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो इसे बहुत कम स्क्रीन्स मिली थीं। पहले दिन की कमाई? महज ₹10 लाख रुपए! शुरुआती दो हफ्तों में फिल्म ने सिर्फ ₹1.48 करोड़ जोड़े। हर कोई इसे बॉक्स ऑफिस पर मरा हुआ मान चुका था। थिएटर मालिकों ने शोज़ घटाकर सिर्फ 40 स्क्रीन्स तक सीमित कर दिए, लेकिन दोस्तो तभी हुआ वो चमत्कार, जिसकी उम्मीद मेकर्स को भी नहीं थी। दोस्तो  रिलीज के 17वें दिन अचानक सोशल मीडिया और दर्शकों की मजबूत माउथ पब्लिसिटी के दम पर थिएटर्स में भीड़ उमड़ पड़ी। फिल्म ने 17वें दिन अकेले ₹2.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया! तीसरे हफ्ते में इस फिल्म की झोली में ₹10.40 करोड़ आए और कमाल तो तब हुआ जब रिलीज के 26वें दिन, यानी एक वर्किंग मंगलवार को फिल्म की कमाई में 54% से ज्यादा का भारी उछाल आया और इसने एक ही दिन में ₹8.50 करोड़ बटोर लिए!

आज इस फिल्म का टोटल भारत का नेट कलेक्शन ₹54.13 करोड़ को पार कर चुका है। दोस्तो यह सफलता साबित करती है कि भारतीय दर्शक अब स्टार पावर या महंगे वीएफएक्स (VFX) के भूखे नहीं हैं, उन्हें एक सच्ची, साफ-सुथरी और दिल को छू लेने वाली कहानी चाहिए। हनुमान अंश की यह जीत सदियों तक याद रखी जाएगी। दोस्तों, ‘हनुमान अंश’ की कहानी सिर्फ 2 करोड़ के बजट से 54 करोड़ तक पहुंचने की कहानी नहीं है, बल्कि ये दिखाती है कि दर्शकों का प्यार और मजबूत माउथ पब्लिसिटी किसी भी फिल्म की किस्मत बदल सकती है। शुरुआत में जिसे कमजोर प्रदर्शन वाली फिल्म माना जा रहा था, वही फिल्म आज बॉक्स ऑफिस पर अपनी अलग पहचान बना चुकी है। इस फिल्म की सफलता ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है—क्या अब बॉक्स ऑफिस पर बड़ा बजट और बड़ा स्टार ही सफलता की गारंटी नहीं रहा?आपको क्या लगता है, ‘हनुमान अंश’ की इस कामयाबी के पीछे कहानी का असर है या नीम करोली बाबा के प्रति लोगों की आस्था? कमेंट करके जरूर बताइए।