नैनीताल में बारिश से बढ़ा लैंडस्लाइड का खतरा! | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड के नैनीताल जिले और कुमाऊं क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही इस भारी बारिश के कारण तल्लीताल के कृष्णापुर त्रिमूर्ति क्षेत्र में जमीन खिसकने और बड़ी-बड़ी दरारें आने की खबरें हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि स्थानीय लोगों की आवाजाही के लिए बनी सीढ़ियां भी मलबे के साथ बह गईं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यहां के कई मकानों को खतरे की जद में पाते हुए 4 परिवारों को तुरंत घर खाली करने के निर्देश दिए हैं इसके अलावा, धारी तहसील के पोखराड और चुरीगाड़ गांवों से भी ताजा लैंडस्लाइड की खबरें आ रही हैं, जहां कई घरों पर पहाड़ी का मलबा गिरने का खतरा मंडरा रहा है। भीमताल क्षेत्र से आए दृश्यों में सड़कों और रिहायशी इलाकों में पानी के साथ भारी मात्रा में कीचड़ और मलबा बहता नजर आ रहा है।