इस वक्त सोशल मीडिया पर नेपाल की बाढ़ का एक ऐसा रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी सांसें थम जाएंगी। नीचे उफनती हुई डरावनी नदी, ऊपर कांपता और कभी भी टूट जाने वाला केबल ब्रिज—और इस मौ’त के रास्ते पर सिर्फ अपने परिवार के लिए दौड़ता हुआ एक लाचार पिता! नदी के उस पार उसका पूरा संसार यानी उसका परिवार फंसा हुआ था और घर का इकलौता कमाने वाला यह शख्स अपनी जान की परवाह किए बिना उस खौफनाक सफर पर निकल पड़ा। आखिर क्या बीती होगी उस शख्स पर? क्या वह सुरक्षित अपने अपनों तक पहुँच पाया? इस दिल दहला देने वाली घटना का पूरा वीडियो और खबर देखिए। मेरी इस रिपोर्ट के जरिए। दोस्तो नेपाल से इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी सांसें थम जाएं। लगातार हो रही भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं और पानी खतरे के निशान को पार कर चुका है। इसी बीच, उफनती हुई नदी और उसके ऊपर डोलते हुए एक खतरनाक केबल ब्रिज का मंजर सामने आया है। इस भयावह दृश्य के बीच एक शख्स की जिंदगी और मौटत के बीच का संघर्ष हर देखने वाले को अंदर तक झकझोर रहा है।
दोस्तो देख रहे हैं इस पैदल पुल या झूला पुल को इसकी हालत को अब सोचिए जब इस पूल की हालत ऐसी है तो फिर उस वक्त इस पूर के ऊपर अगर कोई होगा तो उसकी हालत क्या होगी। दोस्तो ये नेपाल में आई भीषण आपदा ने नदी के रौद्र रूप की ऐसी तस्वीर दिखाई, जिसे देखकर हर कोई सहम गया। तेज बहाव और खतरनाक लहरों के थपेड़ों ने रास्ते में आने वाली हर चीज को अपनी चपेट में लिया, लेकिन इसी तबाही के बीच एक पुल ऐसा भी रहा, जिसने आखिरी दम तक हार नहीं मानी। पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ, उसका ढांचा जगह-जगह टूट गया, लेकिन वह डटा रहा और विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत और मजबूती की मिसाल बन गया। दोस्तो एक पिता, एक पति और एकमात्र सहारा, कैसे इस जल प्रलय के बीच में इसे पार कर रहा होगा, इसकी ऐसी कौन सी मजबूरी होगी कि अपनी जान की परवाह नहीं कर रहा है, बस दौड़ रह है। दोस्तो बताया ये जा रहा है कि ये वीडियो नेपाल की खौफनाक बाढ़ का है, जहां नदी का जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि पानी केबल ब्रिज को छूने लगा, नदी के दूसरी तरफ इस शख्स का पूरा परिवार फंसा हुआ था और वह खुद दूसरी ओर था। पुल किसी भी पल ताश के पत्तों की तरह ढह सकता था, लेकिन उस शख्स के लिए खतरा मायने नहीं रखता था, क्योंकि वो अपने घर का इकलौता कमाने वाला था। उसे पता था कि अगर वो नहीं पहुंचा, तो उसके अपनों की रक्षा कौन करेगा। मौ’त के मुंह से दौड़कर निकला इंसानहर तरफ तबाही के साये के बीच उस शख्स ने अकल्पनीय साहस का परिचय दिया, उसने उफनते और कांपते हुए केबल ब्रिज पर दौड़ लगा दी।
दोस्तो देखिए कैसे नीचे मलबे और पत्थरों को चीरती हुई डरावनी नदी बह रही है। लगातार दौड़ने से उसका शरीर जवाब देने लगा था, सांसें तेज थीं और चेहरे पर थकान साफ झलक रही थी, लेकिन दिल में परिवार को सुरक्षित देखने की जिद थी। आखिरकार, जब वह दूसरी तरफ पहुंचा, तो उसके कदम लड़खड़ा गए, शरीर थककर चूर था, लेकिन चेहरे पर एक सुकून था—क्योंकि वो अपने परिवार तक सही सलामत पहुंच चुका था… ये वीडियो सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि अपनों के लिए जान की बाजी लगा देने वाले सच्चे समर्पण की मिसाल है। दोस्तो आज नेपाल के कई इलाकों में हाल ही में ग्लेशियर फटने और फ्लैश फ्लड (अचानक आई बाढ़) के कारण भारी तबाही की तस्वरें हैं। भोट कोसी और त्रिशूली जैसी नदियां रौद्र रूप के जख्म है, निशान हैं इधर दोस्तो अभी भी हालात इतने सुधरे नहीं है खबर तो ये भी है कि रसुआ, नुआकोट और धाडिंग जैसे जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आपदा में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, सैकड़ों मकान मलबे में तब्दील हो चुके हैं और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। प्रशासन लगातार लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और नदियों के पास न जाने की अपील कर रहा है, क्योंकि मौसम का मिजाज अभी भी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है।