Tehri Daler Mehndi विवाद में नया ट्विस्ट!। Subodh Unial। Ejaz Khan । Anupam Kher । Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो अगर दलेर मेहंदी और उनके बॉडीगार्ड चाहते, तो वो मंत्री जी को स्टेज से उठाकर नीचे फेंक सकते थे! लेकिन उन्होंने मर्यादा रखी और अगर दलेर पाजी की जगह मीका सिंह होते, तो उन्होंने अब तक मंत्री जी को पानी में घोलकर पी लिया होता! जी हां, हम कोई फिल्मी डायलॉग नहीं बोल रहे हैं, बल्कि ये वो तीखा और आक्रामक बयान है जिसने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और बॉलीवुड के पॉप किंग दलेर मेहंदी के दंगल में अब संगीत गीत और अभिनेताओं की एंट्री से कैसे बचा है भारी बवाल। दोस्तो टिहरी के कुंजापुरी मेले में सुबोध उनियाल के ‘पैसा वसूल’ वाले रवैये और दलेर मेहंदी को सरेआम डांटने के बाद पूरे देश का मीडिया हिल गया है। अब इस जंग में एक्टर एजाज खान और दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की एंट्री हो चुकी है। जहाँ एजाज खान ने मंत्री को सीधे शब्दों में ललकारा है, वहीं अनुपम खेर ने दलेर पाजी के अपमान पर गहरा दुख जताया है। लेकिन इस पूरी कहानी में एक बहुत बड़ा सस्पेंस दलेर मेहंदी के खुद के इंस्टाग्राम वीडियो ने खड़ा कर दिया है! जो पूरा बॉलीवुड उनकी बीमारी और बड़ी सर्जरी की बात कर रहा है, उसी प्रोग्राम से ठीक 3 दिन पहले के एक कॉन्सर्ट वीडियो में दलेर मेहंदी की एनर्जी कुछ और ही बयां कर रही है! आखिर कौन सही है और कौन गलत?

दोस्तो टिहरी के नरेंद्र नगर में चल रहे कुंजापुरी मेले का वो वायरल वीडियो जिसने पूरे देश को हैरान कर दिया, उसे लेकर अब बॉलीवुड के चर्चित एक्टर एजाज खान ने मंत्री सुबोध उनियाल को सीधे निशाने पर लिया है। एजाज खान ने वीडियो जारी कर कहा कि दलेर मेहंदी एक लेजेंड हैं, वे शांत रहे इसका मतलब ये नहीं कि कोई भी नेता उनका अपमान कर दे। एजाज ने यहाँ तक कह दिया कि दलेर मेहंदी के बाउंसर और बॉडीगार्ड अगर अपनी पर आ जाते, तो मंत्री जी को स्टेज से नीचे फेंक दिए होते, लेकिन कलाकारों में तहजीब होती है। एजाज ने मंत्री को चेतावनी दी कि अगर दलेर पाजी की जगह उनके भाई मीका सिंह होते, तो वे मंत्री को पानी में घोलकर पी चुके होते! दोस्तो एजाज खान के बाद अब सदी के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी दलेर मेहंदी के ढाल बनकर खड़े हो गए हैं। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर मंत्री के इस बर्ताव की कड़ी निंदा की और पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दलेर मेहंदी के समर्थन में खड़े होने की अपील की। अनुपम खेर ने साफ कहा कि किसी भी कलाकार को सरेआम इस तरह अपमानित करना बेहद दुखद है। जहाँ एक तरफ भाई मीका सिंह ने भाई के शराब न पीने की कसम खाते हुए अपनी गायकी दांव पर लगा दी है, वहीं पूरा बॉलीवुड अब मंत्री के इस रवैये को सत्ता का अहंकार बता रहा है।

दोस्तो इस पूरी लड़ाई के बीच एक ऐसा मोड़ आ गया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है और एक नई बहस छेड़ दी है। जहाँ पूरा बॉलीवुड और दलेर मेहंदी का परिवार उनके 104 डिग्री बुखार, खराब सेहत और पुरानी सर्जरी की बात कर रहा है। वहीं दलेर मेहंदी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मेले से ठीक 3 दिन पहले का एक कॉन्सर्ट वीडियो अपलोडेड है। इस वीडियो में दलेर मेहंदी जिस अलग और अद्भुत एनर्जी के साथ गाते, झूमते और दर्शकों को नचाते दिख रहे हैं, वो उनकी किसी भी बीमारी या कमजोरी की थ्योरी पर सवाल खड़े करता है! दोस्तो अब जनता और सोशल मीडिया यूजर्स पूछ रहे हैं कि जो इंसान 3 दिन पहले इतना फिट था, वो अचानक 35 लाख के सरकारी शो में इतना असहज क्यों हो गया? क्या वाकई मंत्री सुबोध उनियाल का यह आरोप सही था कि दलेर मेहंदी बिना लाइव गाए केवल पहले से रिकॉर्डेड ट्रैक पर ‘लिप-सिंक’ करके जनता के पैसों का नुकसान कर रहे थे? दोस्तो कौन सही है और कौन गलत, यह बहस अब बेहद पेचीदा हो चुकी है। एक तरफ कलाकार की गरिमा और उनका पुराना मेडिकल इतिहास है, तो दूसरी तरफ 3 दिन पुराना वो वीडियो और जनता के 35 लाख रुपये का हिसाब मांगते कैबिनेट मंत्री। 2027 के चुनाव से पहले उत्तराखंड की वादियों से उठा यह विवाद अब पूरे देश की सुर्खियां बन चुका है। दोस्तो कलाकार का सम्मान सर्वोपरि है, लेकिन जनता के टैक्स के पैसे का मोल भी उतना ही जरूरी है। अनुपम खेर और एजाज खान ने बॉलीवुड का पक्ष मजबूती से रखा है, लेकिन दलेर मेहंदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने इस विवाद को एक नया सस्पेंस दे दिया है। आपको क्या लगता है, इस पूरे दंगल में कौन सही है और कौन गलत? हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।