जिला पंचायत बैठक में ‘ताश’ खेलते दिखे अधिकारी! मोबाइल गेम पर मचा बवाल | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में जिला पंचायत की बैठक के दौरान जिला पर्यटन अधिकारी का मोबाइल पर रमी (ताश) खेलते हुए वीडियो वायरल होने से प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। Officer playing cards on mobile इस गैर-जिम्मेदाराना आचरण पर जनप्रतिनिधियों ने भारी आक्रोश व्यक्त किया है, जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने जांच के आदेश दिए हैं। जिला पंचायत सदस्य पूनम कैंतुरा ने अधिकारी के इस रवैये को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा बैठक के दौरान अधिकारियों के इस तरह के वीडियो सामने आना यह दर्शाता है कि जनता की समस्याओं को लेकर अधिकारी कितने गंभीर हैं। उन्होंने पर्यटन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूनम कैंतुरा का कहना है कि ऐसे मामलों में कार्रवाई होना जरूरी है, ताकि अन्य अधिकारियों के लिए भी यह स्पष्ट संदेश जाए कि जिला पंचायत जैसी महत्वपूर्ण बैठकों में जनप्रतिनिधियों और जनता से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेना उनकी जिम्मेदारी है।