Ankita Murder Case: प्रदेश सरकार ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की पैरवी कर रहे सरकारी वकील को हटा दिया है। न्याय एवं अपर विधि परामर्शी अपर सचिव सुधीर कुमार सिंह ने केस से विशेष लोक अभियोजक जितेंद्र रावत को हटाए जाने का आदेश जारी कर दिया है। अब केस की पैरवी पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता अवनीश नेगी को सौंपी गई है। अंकिता के माता-पिता लगातार सरकारी वकील को हटाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने सरकारी वकील पर केस को कमजोर करने, बयानों को तोड़ मरोड़ कर पेश करने, मामले में सरकारी वकील द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के आरोप लगाए थे। कांग्रेसियों ने इसको लेकर अंकिता के माता-पिता के समर्थन में पौड़ी से लेकर देहरादून तक प्रदर्शन भी किए। प्रदेश के वीभत्स हत्याकांडों में शुमार अंकिता भंडारी हत्याकांड को करीब 10 माह का समय हो गया है। मामले की सुनवाई एडीजे कोर्ट कोटद्वार में चल रही है। डीएम पौड़ी डॉक्टर आशीष चौहान ने बताया कि अंकिता हत्याकांड की सुनवाई से विशेष लोक अभियोजक जितेंद्र रावत को हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि न्याय एवं अपर विधि परामर्शी अपर सचिव ने आदेश जारी कर पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता अवनीश नेगी को सरकार की ओर से अंकिता हत्याकांड केस की पैरवी के लिए नियुक्त किया है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players