मौसम अपडेट: हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की रफ्तार पड़ सकती है धीमी

मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लोगों की टेंशन बढ़ा रहा है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Share

उत्तराखंड में मौसम ने भी नए साल का स्वागत दिल खोल कर किया। नए साल के मौके पर प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी हुई। Uttarakhand Weather Report Today जिससे कई जगहों का नजारा जन्नत सा नजर आ रहा है। मैदानी इलाकों में कोहरा लोगों को सता रहा है। सुबह घरों से निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। खासतौर पर वाहन चालकों के सामने इस समय चुनौती है। प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़ अधिकतर जिलों में आज कोहरा छाया हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले में सुबह और रात को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया था। जबकि, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क होने की संभावना जताई गई थी।

साल के पहले दिन ही उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली। सबसे खूबसूरत नजारा चमोली जिले के नीति घाटी में देखने को मिल रही है। जहां कुदरत ने अपनी कलाकारी दिखाई है। यहां नदी नाले और झरने के पानी तक जम गए हैं। टिम्मरसैंण महादेव मंदिर के गुफा की चट्टान पर बहता पानी जमकर आकृतियां लेने लगा है। जिससे गुफा और मंदिर का सौंदर्य निखरने लगा है। ऐसा ही नजारा उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। जहां बर्फबारी के बाद नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है। हर्षिल उन खूबसूरत स्थलों में शुमार है, जहां आपको कुदरत की कारीगरी देखने को मिलेगी। यही वजह है कि नए साल के मौके पर हर्षिल में समय बिताने के लिए काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस बार भी बर्फबारी का नजारा देख खुशी से झूम उठे।