पीपलकोटी टनल हादसे की जांच के आदेश! हादसे की असली वजह जानने में जुटा प्रशासन | Uttarakhand News

Spread the love

चमोली जिले में बीते दिनों हुए दर्दनाक पीपलकोटी टनल हादसे को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। Chamoli Pipalkoti Tunnel accident चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इस जांच की जिम्मेदारी चमोली के उप-जिलाधिकारी को सौंपी गई है, जिन्हें 15 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर गहरा दुख जताते हुए साफ किया है कि निर्माण कार्यों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमों के अनुसार दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी राज्यों में चल रहे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में सुरक्षा और भूगर्भीय चेतावनियों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।