दोस्तो, रुद्रप्रयाग के बसुकेदार से आया एक वीडियो आखिर क्यों लोगों को भावुक कर रहा है? सड़क चौड़ीकरण के बीच एक परिवार का बरसों की मेहनत से बनाया आशियाना मलबे में तब्दील हो गया! लेकिन सवाल ये है—पहाड़ों में विकास के लिए सड़कें जरूरी हैं, तो क्या इसकी कीमत परिवारों के सपनों को टूटकर चुकानी पड़ेगी? देखिए, विकास और दर्द की ये पूरी कहानी! दोस्तो कहते हैं कि परिंदा भी जब एक-एक तिनका जोड़कर अपना घोंसला बनाता है, तो उसमें उसकी पूरी जान बसती है। सोचिए, उस इंसान पर क्या गुजरी होगी जिसने पहाड़ों की इस पथरीली जमीन पर अपनी पूरी जिंदगी की कमाई, अपना खून-पसीना और अनगिनत खुशियां लगाकर एक आलीशान आशियाना खड़ा किया हो, और एक दिन अचानक सरकारी मशीनें आएं और चंद मिनटों में उसे मलबे के ढेर में तब्दील कर दें! उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के बसुकेदार क्षेत्र का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान खींच रहा है और लोगों की आंखें नम कर रहा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए एक बेहद खूबसूरत और बड़े मकान को ताश के पत्तों की तरह ढहाया जा रहा है। इस वीडियो ने देवभूमि में विकास की रफ्तार और इंसान की भावनाओं के बीच एक बहुत बड़ी और तीखी बहस छेड़ दी है। आखिर क्या है इस आशियाने के टूटने का पूरा सच? दोस्तो घर, केवल ईंट, पत्थर, लोहे और सीमेंट से बनी एक निर्जीव इमारत नहीं होता। घर गवाह होता है बच्चों की किलकारियों का, बुजुर्गों की दुआओं का, त्योहारों की खुशियों का और एक आम इंसान के संघर्षों का। रुद्रप्रयाग जिले के बसुकेदार क्षेत्र से सामने आई ये तस्वीरें किसी का भी दिल दहलाने के लिए काफी हैं।
दोस्तो चमकते हुए नीले शीशों और खूबसूरत नक्काशी वाले एक बड़े से मकान को जब पीले पंजे ने अपनी जद में लिया, तो देखते ही देखते वह आलीशान इमारत मलबे के ढेर में बदल गई। जिस परिवार ने पाई-पाई जोड़कर इस मकान को खड़ा किया होगा, अपनी आंखों के सामने उसके मलबे में तब्दील होने की पीड़ा का अंदाजा सिर्फ वही लगा सकता है जिसने कभी अपने सपनों का घर बनाया हो.. दोस्तो इंटरनेट पर यह वीडियो जैसे ही पोस्ट हुआ, मानो प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। देवभूमि के लोग इस दृश्य को देखकर दो धड़ों में बंट गए हैं और एक नई बहस छिड़ गई है। दोस्तो सोशल मीडिया पर एक बहुत बड़ा वर्ग इन परिवार के दुख में शामिल होकर सिस्टम को कोस रहा है। लोगों का कहना है कि पहाड़ों में एक सुंदर मकान बनाना किसी तपस्या से कम नहीं है, और इस तरह किसी के सपनों को बिखरते देखना असहनीय है। वहीं, दोस्तो कुछ लोगों का तर्क है कि पहाड़ों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बुनियादी ढांचे का विकास बेहद जरूरी है। ऑल वेदर रोड और सड़कों का चौड़ीकरण होना पहाड़ों की मजबूरी है, क्योंकि चौड़ी सड़कें ही गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाती हैं, सेना के वाहनों को रास्ता देती हैं और पर्यटन को बढ़ावा देकर पलायन रोकती हैं, लेकिन दोस्तो यहाँ सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या विकास की यह रफ्तार अंधी और असंवेदनशील होनी चाहिए? ऑल वेदर परियोजना हो या राज्य मार्गों का चौड़ीकरण। पहाड़ के लोग हमेशा अपनी जमीनों और घरों की कुर्बानी देते आए हैं। सवाल सिर्फ एक मकान के टूटने का नहीं है, सवाल उन यादों का है जो उस मलबे में हमेशा के लिए दफन हो गईं। दोस्तो प्रशासन कागजों पर मुआवजे की रकम तय कर देता है, लेकिन क्या कोई भी सरकारी रकम उस भावनात्मक जुड़ाव की कीमत चुका सकती है? नीति-नियंताओं को यह समझना होगा कि सच्चा विकास वही माना जाएगा, जहां सड़कें भी चौड़ी हों और प्रभावित होने वाले लोगों के आंसुओं को भी संवेदनशीलता से पोंछा जाए। विस्थापन की प्रक्रिया इतनी मानवीय होनी चाहिए कि किसी का आशियाना उजड़ने से पहले उसे एक सुरक्षित भविष्य की गारंटी मिले। दोस्तो बसुकेदार का यह गिरता हुआ मकान आज उत्तराखंड के हर उस ग्रामीण की कहानी कह रहा है जो विकास की राह में अपनी पहचान खो रहा है। यह मलबे का ढेर चीख-चीख कर कह रहा है कि तरक्की की हर नई सड़क के नीचे किसी न किसी का अरमान दबा होता है। दोस्तो बसुकेदार के इस वीडियो ने हमें यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या हम विकास की ऐसी अंधी दौड़ में शामिल हो चुके हैं जहां इंसानी जज्बातों की कोई कीमत नहीं बची? सड़कें बनना जरूरी है, देश की प्रगति के लिए यह अनिवार्य है। लेकिन सरकार और प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि जिन लोगों के घर इस तरक्की की राह में आ रहे हैं, उन्हें सिर्फ मुआवजा न मिले, बल्कि सम्मानजनक पुनर्वास और मानसिक संबल भी दिया जाए।