Dehradun: दिनदहाड़े फ्लैट में लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली; दरोगा भी घायल

देहरादून के बसंत विहार लूट की घटना के संदिग्धों के साथ देहरादून पुलिस की मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली लगने से एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में फुरकान नाम का लुटेरा भी घायल हो गया।

Share

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में लूट की घटना को अंजाम दिया। देहरादून शहर के पॉश इलाके में लूट की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मचा गया। Police encounter with Dehradun robbery accused देर रात पुलिस उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से संदिग्ध बदमाशों का पीछा करते हुए आ रही थी। आशारोड़ी के जंगल में बिहारीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ है। जबकि दूसरा बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया। दोनों घायलों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, एक अन्य बदमाश गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि 13 अप्रैल के दिन में थाना बसंत विहार क्षेत्र के अंर्तगत अनुराग चौक के पास तीन बदमाशों ने पर्ल हाइट सोसाइटी में फलों के कारोबारी विकास त्यागी के फ्लैट में लूट की घटना को अंजाम दिया था। विकास त्यागी के फ्लैट में घुसकर बदमाशों ने उन्हें हथियारों के बल पर डरा धमकाकर साढ़े सात लाख रुपए और 20 तोले सोने की लूट की थी। दिन दहाड़े हुई लूट की इस वारदात से राजधानी देहरादून में हड़कंप मच गया था। दरअसल 14 अप्रैल को देहरादून में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा होनी थी। इसलिए देहरादून को हाई सिक्योरिटी जोन बनाया गया था। उससे पहले हुई इस दुस्साहसिक लूट की घटना ने पुलिस विभाग को हिला दिया था।