Chakrata में सियासी तूफान! BJP में टकराव | Bharat Chaudhary | Ramsharan Nautiyal | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो, चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन चकराता में सियासी “रिजल्ट” अभी से सुनाए जाने लगे हैं! टिकट का ऐलान भी हो रहा है और उसी पार्टी के नेता अब एक-दूसरे को नसीहत भी दे रहे हैं। पूरी खबर देखना कैसे चकराता में छिड़ा बीजेपी का सियासी संग्राम। दोस्तो, चकराता विधानसभा की राजनीति में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब एक खेलकूद प्रतियोगिता के मंच से कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कह दिया कि “आपकी अगली विधायक मधु चौहान होंगी।” बस फिर क्या था। बयान आया और सियासत गरमा गई।बीजेपी के ही पूर्व चकराता विधानसभा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, “मंत्री जी पहले अपना टिकट बचाइए। यहां चुनाव मंत्री नहीं, जनता तय करती है। आगे मै आपको दोनों के बयान भी दिखाउंगा लेकिन उससे पहले सवाल करना चाहता हूं कि क्या एक बयान ने बीजेपी के भीतर नई सियासी बहस छेड़ दी है? क्या चकराता में टिकट की चर्चा समय से पहले शुरू हो गई है? और आखिर मंत्री के बयान के क्या मायने निकाले जा रहे हैं? चलिए आपको बताता हूं पूरा मामला और सुनाता हूं दोनों नेताओं के बयान। दोस्तो सबसे आप सुनिए कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी का बयान। तो सुना आपने कैबिनेट मंत्री ने कर दी घोषणा, चकराता सीट से मधु चौहान होंगी भाजपा की विधायक? 2027 विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन चकराता सीट को लेकर भाजपा में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कैबिनेट मंत्री भारत सिंह चौधरी ने एक कार्यक्रम में कहा कि यदि उन्हें फिर से मौका मिला, तो वे अगली बार चकराता की विधायक मधु चौहान के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे। चौधरी के इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। बीजेपी के भीतर भी इसे लेकर हलचल और चर्चा का दौर तेज हो गया है, क्योंकि ये बयान ही कुछ ऐसा था।

दोस्तो, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन चकराता की राजनीति में चुनावी तापमान अभी से चढ़ता नजर आ रहा है। एक मंत्री के मंच से दिए गए बयान ने न सिर्फ राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है, बल्कि बीजेपी के भीतर भी नई चर्चा छेड़ दी है। कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मधु चौहान को “अगली विधायक” बता दिया। इसके बाद उसी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने मंत्री को नसीहत देते हुए कहा—”पहले अपना टिकट बचाइए। चुनाव मंत्री नहीं, जनता तय करती है। जी हां दोस्तो मंत्री के बयान के कुछ ही समय बाद बीजेपी के पूर्व चकराता विधानसभा प्रत्याशी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मंत्री को चकराता की राजनीति की जानकारी नहीं है। साथ ही यह भी कहा कि “उन्हें अपना टिकट बचाना चाहिए। यहां चुनाव जनता तय करती है, मंत्री नहीं। रामशरण नौटियाल ने यह भी कहा कि उन्हें टिकट से ज्यादा जनता और भगवान पर भरोसा है। दोस्तो ये बयान तो बता रहे हैं बीजेपी में अंदुरीनी खीचातान अपने चरम पर हैं। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में यह बयान और उस पर आया पलटवार इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि विधानसभा चुनाव से पहले टिकटों को लेकर अटकलों का दौर तेज होता जा रहा है। हालांकि, बीजेपी की ओर से चकराता सीट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में मंच से दिया गया यह बयान और उसके बाद पार्टी के भीतर से आई प्रतिक्रिया कई तरह के सवाल खड़े कर रही है। दोस्तो अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा इस बात की भी है कि क्या चकराता विधानसभा में टिकट को लेकर अंदरूनी प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है? और क्या इस तरह के सार्वजनिक बयान पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकते हैं?इन सवालों पर फिलहाल पार्टी हाईकमान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल दोस्तो इतना तो साफ है कि चकराता विधानसभा में चुनावी सरगर्मी समय से पहले बढ़ती दिखाई दे रही है। मंत्री का बयान हो या पार्टी के वरिष्ठ नेता का पलटवार, दोनों ने राजनीतिक चर्चा को जरूर तेज कर दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या बीजेपी नेतृत्व इस पूरे घटनाक्रम पर कोई स्पष्ट संदेश देता है, या फिर इसे केवल व्यक्तिगत राजनीतिक बयान मानकर आगे बढ़ता है। दूसरी ओर, अंतिम फैसला चुनाव के समय मतदाता ही करेंगे कि चकराता की कमान किसे सौंपनी है।