उत्तराखंड के 12 मतदान केंद्र पर तीन दिन पूर्व रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, ये है कारण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जिला मुख्यालय से इनमें मतदान से तीन दिन पहले पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।

Share

लोकसभा चुनाव 2024 उत्तराखंड में पहले चरण में ही संपन्न हो जाएगा। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को सभी पांच सीटों पर मतदान होगा। राज्य के उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ दो अति दुर्गम जिले हैं। Uttarakhand Lok Sabha election 2024 preparation एमएमइन जिलों में कई मतदान केंद्र इतनी दूर हैं कि वहां एक दो दिन में नहीं पहुंचा जा सकता है। ऐसे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जिला मुख्यालय से इनमें मतदान से तीन दिन पहले पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए विषम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें 11 पोलिंग स्टेशन उत्तरकाशी जिले और एक पिथौरागढ़ जिले में है।

राज्य में लोकसभा आम चुनाव 2024 को सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत आवश्यकताओं एवं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिये हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में हर मतदाता को मतदान का अधिकार मिले, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले मतदाताओं को मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए निकटवर्ती स्थानों पर मतदान केंद्र बनाए हैं। ये वो पोलिंग स्टेशन हैं जो बर्फीले, अति विषम भौगोलिक परिस्थितियों और पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित हैं।