Bageshwar पहाड़ में बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल! | Kanda | Robbery | Police | Uttarakhand News

Spread the love

पलायन ने पहले ही गांवों को किया वीरान, अब खाली घरों में बचे बुजुर्गों पर किसकी बुरी नज़र?देवभूमि उत्तराखंड, जिसे हम अब तक शांति, भरोसे और भाईचारे की मिसाल मानते आए हैं। जहां लोग रात को अपने घरों के दरवाज़े तक खुले छोड़कर सो जाया करते थे। लेकिन आज उसी उत्तराखंड के पहाड़ों से एक ऐसी खबर आई है, जो रूह कंपा देती है। दोस्तो सीधे खबर की बात करूं तो बागेश्वर जिले के एक गांव में 72 साल की एक बुजुर्ग महिला को उन्हीं के घर में बंधक बनाया गया। उनके हाथ-पैर बांधे गए, मुंह में कपड़ा ठूंसा गया, बेरहमी से पीटा गया और फिर घर में रखा सोना और कैश लूट लिया गया।पलायन की मार झेल रहे उत्तराखंड के गांव पहले ही युवा विहीन हो चुके हैं। अब सवाल ये है कि क्या इन वीरान होते पहाड़ों में बचे बुजुर्गों की जान और माल की कोई कीमत नहीं बची? दोस्तो ये सनसनीखेज वारदात बागेश्वर जिले के कांडा क्षेत्र की कमस्यार घाटी में बसा है भेंटा गांव। यहां 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला तारा देवी अपने घर में अकेली रहती हैं। उनके पति का देहांत हो चुका है, और बेटा रोज़ी-रोटी के लिए मैदान (रुद्रपुर) में नौकरी करता है, जब शाम तारा देवी रोज़ की तरह गौशाला से गाय दुहकर घर लौट रही थीं। तभी घात लगाए बैठे दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें बहाने से घर के अंदर दबोच लिया। बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और चीख रोकने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध दिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और घर के बक्से से करीब सवा दो तोला (लगभग 20 ग्राम) सोने के गहने—जिसमें उनका मंगलसूत्र और कान के झुमके शामिल थे—और 25 से 30 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो दोस्तोजब घर से कराहने की आवाज़ें आईं, तब पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। तारा देवी बंधी हुई हालत में तड़प रही थीं।

ये घटना सिर्फ एक लूट या चोरी की वारदात नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड के सबसे बड़े संकट—पलायन—का एक बेहद डरावना साइड इफेक्ट है, यहां पुलिस जांच कर रही है क्या कह रही है वो देखते हैं। दोस्तो तो क्या अब पहाड़ों पर जो बचीकुची जड़ें हैं उनको भी उखाड़ा जाएगा इस तरह से डकैती डाल कर, इस सवाल का जवाब आप दीजिएगा। कमेंट कर लेकिन जरा सरकारी आंकड़ों और उत्तराखंड पलायन आयोग (Palayan Ayog) की रिपोर्ट्स पर नज़र डालिए। उत्तराखंड में 1,048 से ज़्यादा गांव पूरी तरह खाली होकर ‘घोस्ट विलेज’ (भूतिया गांव) बन चुके हैं। करीब 400 से अधिक गांव ऐसे हैं जहां अब 10 से भी कम लोग बचे हैं। अकेले बागेश्वर जिले में ही 70 से ज़्यादा गांव वीरान हो चुके हैं, और कमस्यार घाटी के अधिकतर युवा या तो सेना में देश की सेवा कर रहे हैं या रोजगार के लिए शहरों में पलायन कर गए हैं। अब दोस्तो इन खाली होते गांवों में पीछे छूट गए हैं सिर्फ बुजुर्ग माता-पिता। जिन घरों में कभी चहल-पहल हुआ करती थी, आज वहां सन्नाटा पसरा है। पड़ोसी दूर-दूर हैं। और अपराधियों की नज़र अब इन्हीं बेबस और अकेले रह रहे बुजुर्गों पर टिक गई है। इस वारदात ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली और ग्रामीण इलाकों में गश्त व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।ग्रामीणों का गुस्सा इस बात पर भी फूट रहा है कि भेंटा गांव के पास ही स्थित करड़िया गांव में इसी साल 28 अप्रैल को एक घर में बड़ी चोरी हुई थी। आज सात महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस उस चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। अगर अप्रैल की उस वारदात में अपराधी पकड़े गए होते, तो शायद आज तारा देवी के साथ ये दरिंदगी न होती!

दोस्तो अब कांडा थाना पुलिस और सीओ स्तर के अधिकारी मौके पर पहुंचकर किसी करीबी या स्थानीय व्यक्ति के शामिल होने की आशंका जता रहे हैं और जल्द खुलासे का दावा कर रहे हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या पुलिस किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही जागती है? दोस्तो उत्तराखंड सरकार रिवर्स पलायन (Reverse Migration) और पहाड़ों के विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जब गांवों में बचे बुजुर्ग अपने ही घर में महफूज़ नहीं रहेंगे, तो भला कौन पहाड़ लौटना चाहेगा? दोस्तो पहाड़ के जिन युवाओं ने अपने बूढ़े मां-बाप को गांव की चौखट पर छोड़कर शहरों का रुख किया है, आज उनके माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। प्रशासन और पुलिस को तुरंत ग्रामीण इलाकों में अकेले रह रहे बुजुर्गों का डेटाबेस तैयार करना होगा, ग्राम प्रहरियों को सक्रिय करना होगा और रात्रि गश्त बढ़ानी होगी। वरना देवभूमि के ये शांत पहाड़ अपराधियोंका दावा कर रहे हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या पुलिस किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही जागती है? दोस्तो उत्तराखंड सरकार रिवर्स पलायन (Reverse Migration) और पहाड़ों के विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जब गांवों में बचे बुजुर्ग अपने ही घर में महफूज़ नहीं रहेंगे, तो भला कौन पहाड़ लौटना चाहेगा? दोस्तो पहाड़ के जिन युवाओं ने अपने बूढ़े मां-बाप को गांव की चौखट पर छोड़कर शहरों का रुख किया है, आज उनके माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। प्रशासन और पुलिस को तुरंत ग्रामीण इलाकों में अकेले रह रहे बुजुर्गों का डेटाबेस तैयार करना होगा, ग्राम प्रहरियों को सक्रिय करना होगा और रात्रि गश्त बढ़ानी होगी। वरना देवभूमि के ये शांत पहाड़ अपराधियों की पनाहगाह बनते देर नहीं लगेगी आपको क्या गलता है, कमेंट के जरिए बताना मत भूलिएगा।