Dehradun पेपर लिक पर Rahul Gandhi का प्रहार! । Eemployment । Youth । Uttarakhand News

Spread the love

मेहनत भी, इंतजार भी लेकिन नौकरी का भरोसा नहीं! सपने भी, संघर्ष भी, लेकिन पेपर लीक का डर भी कम नहीं। दोस्तो देहरादून में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मंच से राहुल गांधी ने युवाओं के रोजगार, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। आखिर युवाओं को लेकर राहुल गांधी ने क्या कहा और किन मुद्दों को बनाया चुनावी हथियार। दोस्तो, रोजगार, पेपर लीक और युवाओं का भविष्य ये मुद्दे आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक बहस बन चुके हैं। देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों के बीच इन्हीं मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। राहुल गांधी ने दावा किया कि पिछले दस वर्षों में पेपर लीक की घटनाओं ने करोड़ों युवाओं के सपनों को तोड़ा है और युवाओं के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। दोस्तो, राहुल गांधी ने सिर्फ पेपर लीक का मुद्दा ही नहीं उठाया, बल्कि देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की पूरी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि करोड़ों युवा मेहनत कर रहे हैं, लेकिन सफलता बेहद कम लोगों को मिल पाती है। दोस्तो, राहुल गांधी ने युवाओं के संघर्ष को चार बड़े बिंदुओं में भी समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सिर्फ परीक्षा पास करना ही चुनौती नहीं है, बल्कि पूरी व्यवस्था युवाओं के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। दोस्तो, देहरादून से राहुल गांधी ने युवाओं, रोजगार, शिक्षा और पेपर लीक जैसे मुद्दों को चुनावी बहस के केंद्र में लाने की कोशिश की है। साफ है कि आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस युवाओं के रोजगार और शिक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। वहीं अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राहुल गांधी के इन आरोपों और सवालों का बीजेपी किस तरह जवाब देती है, क्योंकि रोजगार और पेपर लीक जैसे मुद्दे आने वाले दिनों में उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश की राजनीति में भी अहम चुनावी मुद्दा बन