जी हां दोस्तो पहाड़ से टूटे पत्थर, थम गए आस्था के कदम। बारिश बनी आफत और तो कैसे श्रद्धालुओं की बढ़ गई चिंता। देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि केदारनाथ यात्रा पर अस्थायी ब्रेक लगाना पड़ा। भारी भूस्खलन और विशाल बोल्डर गिरने से पैदल मार्ग खतरनाक हो गया। आखिर कहां हुआ यह हादसा, यात्रा क्यों रोकी गई और कब तक फिर से शुरू हो सकेगी? तो क्या आस्था का सबसे बड़ा मार्ग इस वक्त खतरे की जद में है। केदारनाथ धाम जाने वाले पैदल रास्ते पर पहाड़ इस तरह दरका कि पूरी यात्रा पर फिलहाल ब्रेक लगाना पड़ा, जिस रास्ते पर हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे थे, वहीं अब विशाल बोल्डर और मलबा बिखरा पड़ा है। ये कोई छोटे पत्थर नहीं हैं। पहाड़ से टूटकर आए भारी-भरकम बोल्डर सीधे पैदल मार्ग पर आ गिरे हैं। भैरवनाथ मंदिर के पास जंगलचट्टी क्षेत्र में रात के समय हुए इस भूस्खलन ने पूरे रास्ते को बेहद खतरनाक बना दिया। अगर उस समय श्रद्धालु इस हिस्से से गुजर रहे होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। दोस्तो यही वजह है कि प्रशासन ने कोई जोखिम नहीं लिया। श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने से रोक दिया गया और कई यात्रियों को सुरक्षित वापस लौटाया जा रहा है। दोस्तो यात्रा को फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दिया गया है, क्योंकि सबसे पहली प्राथमिकता हर श्रद्धालु की सुरक्षा है।
दोस्तो मौके पर प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें पहुंची रास्ते से बोल्डर और मलबा हटाने का काम लगातार जारी रहा, लेकिन चुनौती आसान नहीं है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ अब भी संवेदनशील बने हुए हैं और कभी भी फिर से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। यही कारण है कि प्रशासन बार-बार अपील कर रहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और यात्रा शुरू होने की आधिकारिक सूचना का इंतजार करें। फिलहाल केदारनाथ मार्ग पर हालात गंभीर हैं और सुरक्षा को देखते हुए यात्रा पर अस्थायी रोक जारी है।दोस्तो फिलहाल उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बेहद खराब बना हुआ है। लगातार बारिश और भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। केदारनाथ यात्रा को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनज़र अस्थायी रूप से रोका गया है और मार्ग को सुरक्षित बनाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। ऐसे में यदि आप चारधाम यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले मौसम और प्रशासन की ताजा एडवाइजरी जरूर देखें। सुरक्षा सबसे पहले है, इसलिए प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। जैसे ही मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होगा, यात्रा दोबारा शुरू कर दी जाएगी।