धाकड़ धामी का छापेमारी अभियान जारी, खटीमा मंडी पहुंचकर किया औचक निरीक्षण

Spread the love

आज देर सांय खटीमा पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीधे खटीमा मंडी पहुंचकर औचक निरीक्षण किया तो अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अचानक खटीमा मंडी पहुंचे सीएम धामी ने धान के सही तौल और पूरी खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा,” हमारे यहां जितने भी धान क्रय के केंद्र हैं वहां पर धान को सही से तौला जाना चाहिए और उसकी खरीद भी होनी चाहिए। हमने सभी अधिकारियों को सुनिश्चित करने कहा है कि हमारे प्रदेश के जो भी धान है उसे पूरा तौला जाना चाहिए।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी निर्देश दिए कि हमारे किसानों से उचित मूल्य पर धान खरीद हो। सीएम ने कहा कि हम पता लगा रहे हैं कि हाल में हुई भारी बारिश से हमारे किसानों की कितना नुकसान हुआ है। सीएम धामी ने उधमसिंहनगर दौरे के दौरान एसएसपी मंजूनाथ टीसी को तलब कर सरदार महेल सिंह हत्याकांड मामले में निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की जाए और इस मामले का पटाक्षेप हो।