Uttarakhand: 15 साल की लड़की को भगा ले गया चार बच्चों का बाप सद्दाम, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी को पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया है. आरोपी चार बच्चों का बाप है। जो सहसपुर से नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया था।

Share

देहरादून के विकासनगर में सहसपुर थाना क्षेत्र से किशोरी को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। Dehradun Crime News साथ ही किशोरी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया है। आरोपी चार बच्चों का बाप है। जो सहसपुर से नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया था। परीक्षा देने निकली थी किशोरी, दरअसल, सहसपुर थाने में एक महिला ने प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसकी 15 साल की बेटी है। जो घर से परीक्षा देने स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। ऐसे में उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा. ऐसे में महिला ने पुलिस ने प्रार्थना पत्र देकर बेटी को खोजने की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच की जिम्मेदारी उप निरीक्षक राजेश असवाल को सौंपी गई।

वहीं, किशोरी की बरामदगी के लिए सहसपुर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम का गठन किया। जांच के दौरान पता चला कि सद्दाम ऊर्फ हुसैन खान (उम्र 31 वर्ष) निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। ऐसे में सद्दाम के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया गया। साथ ही संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन ली गई। जिसके बाद हरियाणा के सोनीपत में आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस की टीम ने सोनीपत में सरकारी और गैरसरकारी सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसके आधार पर आरोपी हुसैन खान ऊर्फ सद्दाम यूपी को हरियाणा के सोनीपत के आदर्श नगर से गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही आरोपी के कब्जे से किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। जिसके बाद आरोपी और किशोरी को सहसपुर लाया गया।