उत्तराखंड में कई पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस आदेश के अनुसार राज्य के कुल 7 पीसीएस अधिकारियों से मौजूदा जिम्मेदारियां वापस लेते हुए नई जिम्मेदारियां दी गई है। PCS Transfer In Uttarakhand इस सूची के बाद देहरादून नगर निगम को अपर नगर आयुक्त के रूप में नया अफसर मिला है। एचआरडीए के सचिव उत्तम सिंह चौहान को अपर आयुक्त गढ़वाल के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा, अपर आयुक्त गढ़वाल नरेंद्र सिंह को अपर आयुक्त आबकारी, अपर नगर आयुक्त देहरादून नगर निगम बीर सिंह बुदियाल को अपर सचिव समाज कल्याण बनाया गया। एडीएम चंपावत हेमंत कुमार वर्मा को अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून, एडीएम प्रशासन हरिद्वार जयवर्द्धन शर्मा को एडीएम चंपावत और डिप्टी कलेक्टर चंपावत रिंकू बिष्ट को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा के पद पर तैनात करने के आदेश जारी किए हैं। एमडीडीए में तैनात किए गए मोहन सिंह बर्निया से अपर आयुक्त आबकारी का जिम्मा हटा दिया गया है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players