ऊधमसिंह नगर स्थित काशीपुर में मानपुर रोड पर नागनाथ मंदिर के समीप एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस वक्त हुआ जब विजयनगर नई बस्ती निवासी 42 वर्षीय मोहम्मद आजिम (नाजिम) अपने एक साथी के साथ मजदूरी का काम खत्म कर गुरुद्वारा रोड से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार (UK18 B 6139) ने उनकी बाइक में सीधी और जोरदार भिड़ंत मार दी, जिसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए और मोहम्मद आजिम सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए, जबकि उनके साथी को भी चोटें आईं। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में राहगीर एकत्र हो गए। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत एलडी भट्ट उपजिला राजकीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मोहम्मद आजिम की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरी ओर, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी कार चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिसे मौके पर ही लोगों ने घेरकर पकड़ लिया।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players