मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस दौरान आपदा को लेकर कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुतीकरण दिया गया। CM Dhami Cabinet Meeting कैबिनेट में आपदा पीड़ितों कोश्रद्धांजलि दी गई। बैठक में अनुपूरक बजट पर भी मुहर लगी। इन्हीं दो विषयों के बाद कैबिनेट समाप्त हो गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आई आपदा विशेष रूप से धराली में आई आपदा पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। साथ ही बैठक में 19 अगस्त से प्रस्तावित विधानसभा सत्र में लाए जाने वाले अनुपूरक बजट पर भी मुहर लगी।