भक्ति गीत का एक्टर सड़क का गुंडा! | Gurugram | Kalyan Bainsla | Shivany Chauhan | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो गुरुग्राम की सड़कों पर रफ्तार के घमंड में चूर एक हैवान ने एक बेकसूर स्पोर्ट्स बाइकर को मौत के मुंह में धकेलने की कोशिश की! लेकिन जब इस रोड रेज के विलेन का चेहरा दुनिया के सामने आया, तो हर कोई सन्न रह गया! इंटरनेट पर सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है कि आखिर महिला बाइकर को कुचलने वाले का क्या है वो ‘उत्तराखंड’ कनेक्शन? दोस्तो गुरुग्राम की सड़कों पर एक बेकसूर महिला स्पोर्ट्स बाइकर को अपनी लग्जरी कार से रौंदने की कोशिश करने वाले उस अहंकारी रीलबाज़ का असली सच क्या है? जब इस हैवान की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं, तो पूरे उत्तराखंड में हड़कंप मच गया! हर कोई हैरान रह गया कि सड़क पर गुंडागर्दी करने वाले इस शख्स की प्रोफाइल पर आख़िर ‘उत्तराखंड का महाराजा’ क्यों लिखा हुआ है? क्या देवभूमि से है इस रोड रेज के विलेन का कोई गहरा नाता? या फिर अपनी रील और प्रोफाइल चमकाने के लिए पहाड़ों की पावन संस्कृति का नाम बदनाम किया जा रहा है? गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुआ वो खौफनाक हिट-एंड-रन मामला, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। एक बेकाबू कार ने स्पोर्ट्स बाइक चला रही शिवानी चौहान को ऐसी टक्कर मारी कि वह सड़क पर दूर जा गिरी।

इस घटना के बाद जब लोगों ने आरोपी कल्याण बैंसला का सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला, तो एक अजीबोगरीब बात सामने आई। उसकी तस्वीरों, पोस्टर और इंस्टाग्राम रील्स पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था—’उत्तराखंड का महाराजा’!इसे देखते ही उत्तराखंड के लोगों में भारी गुस्सा और भ्रम फैल गया। लोग पूछने लगे कि क्या देवभूमि की शांत वादियों का इस सड़क छाप गुंडे से कोई नाता है? क्या उत्तराखंड की पावन धरती पर ऐसे हिंसक लोग पैदा होते हैं? लेकिन जब इस मामले की तह तक जाकर पड़ताल की गई, तो इस ‘उत्तराखंड कनेक्शन’ का एक बेहद हैरान करने वाला डिजिटल सच सामने आया। दरअसल, कल्याण बैंसला का उत्तराखंड से दूर-दूर तक कोई पारिवारिक, राजनीतिक या जन्म का रिश्ता नहीं है। वह मूल रूप से हरियाणा के पलवल जिले का रहने वाला एक जिम ओनर और बॉडीबिल्डर है।तो फिर उसकी तस्वीरों में ‘उत्तराखंड का महाराजा’ क्यों लिखा था? इसका असली कारण है जून 2023 में रिलीज हुआ एक हरियाणवी भक्ति संगीत एल्बम, जिसका टाइटल था—”Uttrakhand Ke Maharaja Feat. Kalyan Bainsla।

यह गाना साक्षात बाबा केदारनाथ और देवभूमि उत्तराखंड की अलौकिक महिमा पर आधारित एक पावन भक्ति गीत था, जिसे रोहित बैंसला और अविनाश सेलोथी ने गाया था। इस धार्मिक गाने के ऑफिशियल वीडियो में इस आरोपी कल्याण बैंसला ने बतौर मॉडल और मुख्य एक्टर काम किया था। गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर खूब चला। बस फिर क्या था, इसी गाने की शूटिंग, इसके पोस्टर्स और इसकी रील्स को कल्याण बैंसला ने अपने प्रोफाइल पर इस कदर ठूस-ठूस कर शेयर किया कि लोगों को लगा कि वह खुद को उत्तराखंड का महाराजा कह रहा है। सोचिए, जो इंसान कैमरे के सामने केदारनाथ की पावन महिमा के गानों पर हाथ जोड़कर एक्टिंग कर रहा था, वो असल जिंदगी में सड़कों पर मौत का तांडव मचा रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद यह कथित महाराजा पुलिस के डर से चूहों की तरह भागता फिरा। लेकिन कानून के हाथ लंबे थे, आज 15 सितंबर को पुलिस ने इसे राजस्थान के दौसा से धर दबोचा। इसके खिलाफ हत्या के प्रयास जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इसकी सारी हेकड़ी निकाल दी गई है। यह मामला उन सभी रीलबाजों और तथाकथित सोशल मीडिया स्टार्स के मुंह पर एक करारा तमाचा है, जो स्क्रीन पर तो धार्मिक और संस्कारी होने का ढोंग करते हैं, लेकिन असल जिंदगी में सड़क पर चलते बेकसूर लोगों की जान के दुश्मन बन जाते हैं। देवभूमि उत्तराखंड का नाम अपनी रील्स चमकाने के लिए इस्तेमाल करने वाले इस अपराधी को क्या सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखें। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करके इस ‘उत्तराखंड वाले भ्रम’ का पर्दाफाश करें।