देहरादून के औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में नारियल पानी खरीदने के मामूली विवाद ने बीच सड़क पर बड़े बवाल का रूप ले लिया। पीठ वाली गली बाजार में एक ग्राहक और ठेली संचालक के बीच मामूली बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच सड़क पर ही जमकर लात-घूंसे चले, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सरेराह हो रही इस गुंडागर्दी को साफ देखा जा सकता है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सेलाकुई थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। पीड़ित रफीक की तहरीर और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ठेली संचालक निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति भंग करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया जा रहा है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players