हल्द्वानी में दो दिन से लापता युवती की होटल में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

हल्द्वानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां दो दिन पूर्व लापता हुई युवती की लाश लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में बरामद हुई है। Lalkuan Hotel Girl Dead Body Found लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, युवती की शिनाख्त हल्द्वानी के डहरिया निवासी याशिका पाहुआ (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि याशिका 2 दिन से घर से लापता चल रही थी। परिजनों में उसकी कई जगह तलाश भी की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोशल मीडिया पर भी उसकी फोटो के साथ लापता होने की सूचना प्रसारित की गई थी। उसकी लाश लालकुआं के एक होटल में मिली है।

होटल कर्मियों के अनुसार, याशिका ने होटल का रूम नंबर 107 बुक कराया था। युवती ने होटल के कर्मियों को बताया कि ‘उसका नवरात्रि का व्रत चल रहा है, उसे डिस्टर्ब ना करें। वो आराम कर रही है। सुबह वो दिल्ली को जाएगी।’ सुबह जब होटल कर्मियों ने चाय देने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। वहीं, होटल कर्मी युवती के कमरे का दरवाजा खोलने के प्रयास ही कर रहे थे, तब तक उसकी लोकेशन के आधार उसके परिजन और हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दरवाजा तोड़ने पर कमरे के बाथरूम में युवती का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाल डीआर वर्मा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक की टीम भी जांच पड़ताल में जुट गई है।