चारधाम यात्रा में PM मोदी के नाम से हुई पहली पूजा, मुख्यमंत्री धामी ने किए दर्शन

Share

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 का आगाज हो गया है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री के धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा की विधिवत रूप से शुरुआत हो गई है। Chardham Yatra 2025 गंगोत्री धाम को खुद मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी पहुंचे और सबसे पहली पूजा अचर्ना उन्‍होंने की। कपाटोद्धघाटन मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। यह पहली पूजा पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से की गई।

अब निरंतर छह माह तक गंगोत्री धाम मां गंगा के दर्शन करेंगे। बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। कपाटोद्धघाटन मौके पर समूचा गंगोत्री धाम मां गंगे के जयकारो से गूंज उठा। कपाटोद्घाटन के सैकड़ों लोग साक्षी बने। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। पीएम मोदी के नाम से धामों में पहली पूजा हुई। अब निरंतर छह माह तक गंगोत्री धाम मां गंगा के दर्शन करेंगे।