रुड़की के सोत मोहल्ला में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने टीम का घेराव कर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया और जमकर नारेबाजी की। विरोध होने पर विभागीय टीम को बिना मीटर लगाए ही वापस लौटना पड़ा।