उत्तराखंड: विनोद आर्य पर कुकर्म का आरोप लगाने वाला युवक अपने बयान से मुकरा

Share

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर रही है। पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य पर कुकर्म का आरोप लगाने वाला युवा वाहन चालक अपने बयान से मुकर गया है। पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य को पुलिस ने पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया था। जिसके पश्चात देर रात पुलकित के पिता को पुलिस ने रिहा कर दिया उसके पश्चात आरोप लगाने वाले युवक से पुलिस ने पूछताछ की वही पूछताछ के बाद युवक अपने बयान से मुकर गया है।

मामले में पीड़ित के सुर भी नरम पड़ते दिखाई दे रहे हैं दूसरी तरफ, कोर्ट में दिए गए बयानों को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। अलबत्ता युवक के बयानों में झोल आने की चर्चाएं हो रही हैं। जिससे यह लग रहा है कि फिलहाल विनोद आर्य की गिरफ्तारी नहीं होगी। भाजपा से निष्कासित पूर्व दर्जाधारी डॉ विनोद आर्य की गिरफ्तारी पुलिस गुरुवार को भी नहीं कर पाई।

सूत्र बताते हैं कि कोर्ट के अंदर जाकर उसके बयानों में काफी झोल नजर आया। अब पहले पुलिस इस मामले की गहराई तक जाकर छानबीन करेगी। आरोपों के संबंध में कहीं कोई मजबूत सबूत हाथ लगता है तो गिरफ्तारी हो सकती है, अन्यथा मामला ठंडे बस्ते में जाना तय है। यह मामला राजनीतिक हल्कों की सुर्खियां बना हुआ है। खासतौर पर अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग करने वाले कई क्षेत्रीय संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता इस मामले पर नजर बनाए हुए है।