उत्तराखंड में लगातार आसमान से आफत बरस रही है। जिसके कारण प्रदेश के अलग जिलों से कई घटनाएं सामने आ रही हैं। बारिश के कारण प्रदेशभर की नदियां उफान पर हैं। जगह जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं। Uttarakhand Weather Today 19 August अतिवृष्टि के कारण भी नुकसान हो रहा है। मौसम विभाग ने आज फिर कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादनू और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश गरज और चमक के साथ हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चेताया है कि कई जगहों पर तेज गर्जन के साथ लाइटनिंग और अति तीव्र वर्षा के छोटे-छोटे स्पैल्स बन सकते हैं। ये बौछारें कम समय के लिए होंगी लेकिन तीव्र होंगी, यानी कुछ इलाकों में जलभराव की संभावना है। मानसून के मौजूदा चरण में भूस्खलन लगातार परेशानी बढ़ा रहा है। कई मार्गों पर मलबा आने से यातायात बाधित होता रहा है। स्थानीय प्रशासन ने संवेदनशील ढलानों और हाई-रिस्क जोन की निगरानी बढ़ाई है। यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले रूट अपडेट लें, वैकल्पिक मार्ग की जानकारी रखें और रात के समय अनावश्यक यात्रा से बचें।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players