पहाड़ों की रानी मसूरी में 15 नवंबर को कार की मामूली टक्कर को लेकर दिल्ली से आए पर्यटकों और एक स्थानीय टैक्सी चालक के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना मॉल रोड स्थित पिक्चर पैलेस बैरियर के पास हुई, जहां वाहनों के आपस में टकराने के बाद शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते जमकर मारपीट में बदल गई। बीच सड़क पर हुए इस हंगामे के कारण मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और पर्यटकों की कार के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए।मामले में कोतवाली मसूरी पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दी गई लिखित शिकायतों (तहरीर) के आधार पर क्रॉस मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। दिल्ली निवासी महिला पर्यटक श्रुति गुप्ता ने स्थानीय टैक्सी चालक प्रकाश भट्ट और उनके साथियों पर पति-पत्नी के साथ मारपीट करने, अभद्रता करने तथा वाहन में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरी ओर स्थानीय टैक्सी चालक ने भी पर्यटकों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players