ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर, हादसे में एक की मौत, चार घायल

Spread the love

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को देवप्रयाग के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक स्कॉर्पियो और अर्टिगा कार की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। यह दुर्घटना सैनिक होटल और गंगा दर्शन होटल के पास हुई। Road accident on Rishikesh-Badrinath Highway टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे और यह वाहन पंजाब से श्रीनगर की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कर दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।