उत्तराखंड: अनबन के चलते गुस्‍साए पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, सिर पर गोली मारकर हुआ फरार

रुद्रप्रयाग जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी।

Share

रुद्रप्रयाग जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई हैं। जिला मुख्यालय से सटा अमसारी गांव शनिवार को गोली कांड से दहल गया। Husband Shot Wife Rudraprayag दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि महिला का पति ही बताया जा रहा है। पत्नी के हत्या के बाद आरोपी पति फरार है, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि महिला रुद्रप्रयाग में अपनी माता की सहेली के घर पर रह रही थी। जानकारी के अनुसार शनिवार 31 अगस्त दोपहर 2.30 बजे के करीब अमसारी गांव में 28 साल की पूजा को उसके 35 साल के पति राजीव त्यागी निवासी दिल्ली ने तमंचे सो गोली मार दी है।

कोतवाली रुद्रप्रयाग में पूजा की मां ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों का आपसी विवाद कोर्ट तक पहुंचा था। पूजा की 8 वर्ष की एक बेटी और 5 वर्ष का एक बेटा है, जो उसके पति के साथ दिल्ली में ही रहते थे। महिला छह महीने पहले दिल्ली से अपनी मां के यहां बसुकेदार आई थी, जबकि 15 दिन पूर्व से वह रुद्रप्रयाग नगर पालिका के वार्ड 2 अमसारी में रह रही थी। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। आरोपी की धरपकड़ के लिए अनेक स्थानों पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया हैं। रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में गोली मारकर हत्या करने का यह पहला मामला सामने आया है।