Kainchi Dham में पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ | Traffic Police | Neem Karoli Baba | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो बाबा नीम करोली के धाम यानि कैंची धाम रूट पर पुलिस का ओपरेशन क्लीन, पिछले वीकेंड पर हुई भारी फजीहत के बाद आखिरकार पुलिस प्रशासन जाग गया है! कैंची धाम रूट पर पुलिस ने ऐसा ‘ऑपरेशन क्लीन’ चलाया कि नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया है। क्या कहते हैं नए नियम बताउंगा आपको पूरी खबर। दोस्तो पिछले वीकेंड नीम करौली बाबा के कैंची धाम रूट पर महाजाम ने जो फजीहत कराई, उसके बाद आखिरकार नैनीताल और हल्द्वानी पुलिस कुंभकर्णी नींद से जाग गई है। ‘हनुमान अंश’ के बाद से बाबा के दर पर उमड़ रहे जनसैलाब को संभालने में नाकाम रही पुलिस ने अब जाम के सबसे बड़े विलेन यानी अनियंत्रित बाइकर्स और रेंटल बाइकों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक शुरू कर दी है। पुलिस ने ताबड़तोड़ चेकिंग चलाते हुए 278 वाहनों पर हंटर चलाया है, जिसमें 73 गाड़ियों को ऑन द स्पॉट सीज कर दिया गया है। इतना ही नहीं, नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली 5 गाड़ियों के परमिट और रजिस्ट्रेशन तक कैंसिल कर दिए गए हैं। दोस्तो कहते हैं कि दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है! पिछले वीकेंड में कैंची धाम हाईवे पर रेंगती जिंदगी और बेकाबू ट्रैफिक ने पुलिस-प्रशासन की साख को बट्टा लगा दिया था। देश भर में हुई थू-थू के बाद अब हल्द्वानी और नैनीताल पुलिस पूरी तरह ‘वॉर मोड’ में आ चुकी है। शनिवार की सुबह होते ही पुलिस का ऐसा हंटर चला कि नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कैंची धाम रूट में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 278 वाहनों का चालान काटा है, जबकि 73 गाड़ियों को सीधे सीज कर थाने भिजवा दिया गया है!

दोस्तो पुलिस की इस कार्रवाई के केंद्र में हैं वो बाइकर्स और रेंटल टैक्सी बाइक्स, जो इस संकरे पहाड़ी मार्ग पर सबसे ज्यादा सिरदर्द बनते हैं। मैदानी इलाकों से आने वाले युवा हल्द्वानी और काठगोदाम से धड़ल्ले से रेंटल बाइक लेते हैं और फिर शुरू होता है पहाड़ों के मोड़ों पर स्टंट और रॉन्ग-साइड ड्राइविंग का जानलेवा खेल। यही बाइकर्स कैंची धाम के आसपास लगने वाले महाजाम का मुख्य कारण बनते हैं। लेकिन अब पुलिस ने साफ कर दिया है कि यह मनमानी नहीं चलेगी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 5 गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन और कमर्शियल परमिट को हमेशा के लिए कैंसिल कर दिया है, ताकि रेंटल कंपनियों को कड़ा संदेश जाए। दोस्तो जब से सोशल मीडिया और ‘हनुमान अंश’ के रूप में बाबा नीम करौली के धाम की ख्याति वैश्विक स्तर पर और तेज़ी से फैली है, तब से यहाँ वीकेंड पर आने वालों की संख्या लाखों में पहुंच रही है। इस दबाव को देखते हुए अब पुलिस ने अपनी रणनीति बदल दी है। एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने साफ चेतावनी दी है कि अब कैंची धाम में बाइकों से आने वाले उन पर्यटकों पर सख्त नजर रखी जाएगी जो नियमों का उल्लंघन करते हैं। रेंटल बाइकों की भी चौबीसों घंटे लगातार चेकिंग की जाएगी, ताकि ट्रैफिक प्लान को सुचारू रूप से चलाया जा सके। दोस्तो कहने वाले कह रहे हैं देर से ही सही, लेकिन पुलिस प्रशासन का यह सख्त कदम सराहनीय है। 278 वाहनों पर कार्रवाई करके पुलिस ने जता दिया है कि इस बार वीकेंड पर फजीहत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना यह होगा कि पुलिस का यह खौफ इन बेपरवाह बाइकर्स को काबू में रख पाता है या नहीं, और क्या इस बार कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को जाम से मुक्ति मिलेगी।