उत्तराखंड सरकार ने जारी किया 2025 की सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर, यहां देखें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड सरकार ने 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। जानें पूरे साल के किस महीने में कितने पब्लिक हॉलिडे हैं।

Share

उत्तराखंड सरकार ने साल 2025 का छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया कर दिया है। Holidays Calendar 2025 in Uttarakhand उत्तराखंड शासन की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन की अनुसार साल 2025 में कुल 25 सार्वजनिक अवकाश होंगे। जबकि निर्बन्धित अवकाश की संख्या 17 होगी। नए साल में कर्मचारियों के तीन अवकाश कम हो गए हैं। गणतंत्र दिवस, रामनवमी और मोहर्रम पर्व रविवार को पड़ रहे हैं। जिन कार्यालयों में शनिवार का भी अवकाश होता है, उनके भी तीन अवकाश कम रहेंगे। साल 2025 में ईद उल जुहा, रक्षाबंधन और ईगास पर्व शनिवार को हैं। जनवरी में गंणतत्र दिवस (26 जनवरी) एक ही छुट्टी है। जो कि रविवार को पड़ी रही है। इसके अलावा निर्बन्धित अवकाश के रूप में 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। फरवरी में महाशिव रात्रि की एक छुट्टी है। महाशिव रात्रि (26 फरवरी) बुधवार को है। इसके अलावा निर्बन्धित अवकाश के रूप में बंसत पंचमी दो फरवरी, गुरु रविदास जंयति (12 फरवरी) और शब-ए-बारात (14 फरवरी) है।

मार्च महीने में तीन छुट्टी है, जिसमें होलिका दहन 13 मार्च, होली 14 मार्च और ईद-उत-फितर 31 मार्च है। मार्च में निर्बन्धित छुट्टी जमात-उल-विदा 12 मार्च है। अप्रैल में चार सार्वजनिक अवकाश मिलेगे। जिनमें राम नवमी 6 अप्रैल, महावीर जयंती 10 अप्रैल, आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल, गुड फ्राइडे 18 अप्रैल। अप्रैल में दो निर्बन्धित अवकाश है, जिनमें वैशाखी 13 अप्रैल और ईन्टर मंडे 21 अप्रैल को है। मई में बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश 12 मई को है, जून में ईद उल जुहा की छुट्टी सात जून है। मुहर्रम 6 जुलाई, रक्षाबंधन 9 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, ईद मिलाद 5 सितंबर,गांधी जयंती दो अक्टूबर, दशहरे का दो अक्टूबर, वाल्मिकी जयंती 7 अक्टूबर, दीपावली 20 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर, गुरू नानक जयंती 5 नवंबर और क्रिसमस 25 दिसंबर को अवकाश रहेगा।