उत्तराखंड में आफत की बारिश! । Weather । Heavy Rain । Rain Alert । Uttarakhand News

Spread the love

क्या उत्तराखंड एक बार फिर मौसम की मार झेलने को मजबूर हो गया है? क्या पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश और तेज हवाओं का यह तांडव जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर देगा? उत्तराखंड में मौसम ने अचानक ऐसा रुख बदल लिया है कि कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं ने हालात बिगाड़ दिए हैं। सड़कें, गांव और शहर—हर जगह मौसम की यह तबाही लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। प्रशासन अलर्ट पर है, लेकिन सवाल यही है कि आखिर कब तक प्रकृति का यह कहर यूं ही लोगों को परेशान करता रहेगा? एक बारिश और गोमती नदी का ये हाल। जनपद बागेश्वर गरुड़ ब्लॉक की लाहुरघाटी इलाके में देर रात हुई मूसलाधार  बरसात। पशुपालकों की आधा दर्जन बकरियां बह गई। बुनियाद खोखली थी तो पहली ही बारिश में MDDA द्वारा बनाये जा रहे पार्क की दीवार गिर गई, देहरादून में आज हुई इस घटना में दीवार के नीचे कई वाहन दब गए। जाँच बैठा दी गई है, दावा किया गया है कि आसपास हुए लोगो के नुकसान की भरपाई ठेकेदार करेगा। ये हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में अचानक आए तेज तूफान ने हड़कंप मचा दिया। कांच के भारी पैनल गिरने से एक तीर्थयात्री घायल हो गया, जबकि एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई।कुछ ही पलों में हालात इतने भयावह हो गए कि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। हरिद्वार में हुआ यह हादसा एक बार फिर मौसम की अनिश्चितता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बागेश्वर की लाहुर घाटी में बादल फटने और भारी बारिश की घटनाओं ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर डाल दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुराग गांव में एक गोशाला के पास भूस्खलन हुआ है, जिसमें 11 बकरियों के लापता होने की सूचना है।हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है। दोस्तो देहरादून के अलावा उत्तरकाशी, टिहरी और गढ़वाल मंडल के अन्य पर्वतीय जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश लगातार जारी है। वहीं कुमाऊं मंडल के कई क्षेत्रों से भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी की खबरें सामने आई हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का यह बदलाव देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है और कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी समेत कई क्षेत्रों में तेज हवाएं, बादलों की गर्जना और बिजली चमकने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य में बादल छाए रह सकते हैं। कई जिलों में हल्की बारिश, बूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। किसानों, यात्रियों और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर रखने और चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी संबंधित जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और पर्वतीय सड़क मार्गों पर भी प्रशासन की नजर बनी हुई है ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।