उत्तराखंड में अब हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं है!क्या आप भी सोचते हैं कि सड़क पर हंगामा करके बच निकलेंगे? तो जरा संभल जाइए!क्योंकि अब पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सोशल मीडिया से लेकर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।आईजी गढ़वाल का साफ संदेश है—अब किसी भी तरह की हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और नियम तोड़ने वालों पर सीधी और सख्त कार्रवाई होगी।तो सवाल यह है कि क्या अब कानून तोड़ने वालों पर सच में लगाम कसने जा रही है? या फिर ये सख्ती आने वाले दिनों में और भी बड़ा रूप लेगी?देखिए इस खास रिपोर्ट में पूरी कहानी। दोस्तो बीते वक्त में उत्तराखंड में पर्यटन के नाम पर खूब तांड़व मचाया कुछ लोगों ने खास कर हरियाणा के कुछ युवाओं ने उसके बाद ऋषिकेश में आम जन लिया आड़े हाथ तो हरियाणा के कुछ ब्लोगर युट्यूबर को लग गई मिर्ची। देवभूमि को लेकर कहने लगे अपशब्द लेकिन अब उनकी भी आएगी बारी जिंहोंने उत्तराखंड को बेवजह बदनाम करने की ठानी है। जी हां दोस्तो ये तो होना ही था, बहुत गंद मचाया है यहां देवभूमि में कुछ लोगों ने और देवभूमि वालों को लेकर सोशल मीडिया मे उत्तराखंड में अब हुड़दंग करने वालों और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों की खैर नहीं है! दोस्तो पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है—चाहे वो सड़क पर होने वाला हुड़दंग हो या फिर सोशल मीडिया पर फैलाया जाने वाला कोई कंटेंट, आईजी गढ़वाल का स्पष्ट संदेश है कि उत्तराखंड की शांति और छवि से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
अगर कोई व्यक्ति या समूह माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई तय है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी पुलिस की निगरानी लगातार बढ़ा दी गई है, ताकि कोई भी गलत संदेश या भड़काऊ गतिविधि बिना जांच के आगे न बढ़ सके। दोस्तो हाल में चल रहे उत्तराखंड हरियाणा के सोशल वॉरियर के बीच जंग पर ये उत्तराखंड पुलिस का बड़ा बयान है। इस बीच दोस्तो आपको याद होगा कैसे यूट्यूबर हर्ष छिकारा जैसे कई लोगों ने उत्तराखंड को ना जाने क्या नहीं कहा तो क्या अब उत्तराखंड की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोपों को लेकर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। यूट्बूर हर्ष छिकारा पर कार्वाई करेगी उत्तराखंड पुलिस..क्योंकि गढवाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने संकेत तो कुछ ऐसे ही दिए हैं। दोस्तो अब सवाल यह है कि क्या सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाने की आज़ादी और जिम्मेदारी के बीच की सीमा तय हो रही है? और क्या ऐसे मामलों में आने वाले दिनों में और भी सख्त कदम देखने को मिलेंगे?देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस की यह सख्ती किस तरह आगे बढ़ती है और क्या इससे राज्य में एक स्पष्ट संदेश जाता है कि नियम तोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।