उत्तराखंड सरकार में मंत्री पद से प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गयी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। Dhami Cabinet Expansion सीएम धामी पहले प्राइवेट प्लेन से उड़ीसा जाएंगे, जहां वह करीब दो घंटे एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर में उनका दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। बीते दिनों सीएम धामी ने साफ किया था कि उनका दौरा पूर्व निर्धारित और निजी कार्यक्रमों से जुड़ा था। लेकिन सियासी गलियारों में इसे उत्तराखंड भाजपा में बड़े फेरबदल की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की विदाई के साथ इस बदलाव की शुरुआत होगी। बताया जा रहा है कि एक मंत्री की उम्र तो एक मंत्री के कामकाज का लेखा-जोखा उनकी कुर्सी छीन सकता है। वहीं, एक मंत्री पर निर्णय दिल्ली में बैठे नेता लेंगे। जिन नये मंत्रियों के नाम सामने आ रहे हैं उनमें कुमाऊं से दो मंत्री जबकि गढ़वाल से दो चेहरे शामिल हो सकते हैं। बता दें कि सीएम धामी के पिछली बार दिल्ली से लौटने के बाद प्रेमचंद अग्रवाल ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया था। सूत्रों ने यहां बताया कि धामी मंत्रिमंडल का विस्तार करने से पहले पार्टी के केंद्रीय नेताओं की राय लेने के लिए फिर से दिल्ली आ रहे हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players