उत्तराखंड युवा महोत्सव का आगाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ..बोले- निखरेगी युवाओं की प्रतिभा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून परेड ग्राउंड में उत्तराखंड युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर विभागीय मंत्री रेखा आर्य सहित क्षेत्रीय विधायक खजान दास भी मौजूद रहे।

Share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बहुउद्देशीय क्रीडा हॉल, देहरादून में 5 दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। Uttarakhand Youth Festival inaugurated इस दौरान उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने प्रत्येक विकास खण्ड कार्यालयों में युवाओं के कौशल विकास हेतु विवेकानंद यूथ कौशल विकास सेल तथा युवक मंगल दल/महिला मंगल दल हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष युवा महोत्सव की थीम Youth As Job Creators के अनुसार हमारे राज्य के युवा भी अब रोजगार पाने के साथ-साथ रोजगार देने वाले बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम राज्य में Sports Culture को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं इसके लिए नई खेल नीति, नौकरियों मे खेल कोटा तथा ’’मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना’’ के अंतर्गत खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए राष्ट्रीय खेल सचिवालय का गठन किया गया है, जिससे इन खेलों का संचालन बेहतर रूप से हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और राज्य का भविष्य हमारे युवाओं की शक्ति पर निर्भर है, युवा ही भारत की असली ताकत है। हमारी सरकार अपने युवाओं के चहुंमुखी विकास और उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि भारत सरकार द्वारा युवा महोत्सव हेतु राज्य को इस वर्ष यूथ एज जॉब क्रिएटर की थीम दी गई है। युवा महोत्सव में विभिन्न विभागों के माध्यम से स्टॉल्स भी लगाये जाएंगे। जिनमें युवा समूहों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा हैंडिक्राफ्ट, टेक्सटाइल एवं एग्रोप्रोडक्ट से सम्बन्धित स्टॉल सम्मिलित रहेंगे। इसके साथ ही युवा महोत्सव में कैरियर काउन्सलिंग, रोजगार मेला, राज्य के उद्योगों की जरूरत से सम्बन्धित स्किल गैप एनालिसिस आदि पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।