उत्तराखंड का हॉलिडे कैलेंडर जारी, 2024 में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल..फटाफट कर लें चेक

उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने 2024 का हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। समर वैकेशन से लेकर त्योहारों तक जानिए इस साल मिलेंगे कितने हॉलिडे

Share

उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने 2024 का हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। Uttarakhand School Holidays 2024 इस कैलेंडर से उत्तराखंड के बच्चे जान सकते हैं कि इस साल उन्हें कितनी छुट्टियां मिलेंगी। कितने दिन स्कूल खुलेंगे और कितने दिन बंद रहेंगे। गर्मी से लेकर त्योहारों तक की छुट्टियां कितने दिन की होंगी, आइये जानते हैं। ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश की बात करें तो 5000 फीट या उससे कम ऊंचाई वाले विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश दीर्घ अवकाश तथा 5000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश दीर्घ अवकाश होगा।

ग्रीष्मकाल में 27 मई से 30 जून 2024 तक 35 दिन अवकाश रहेगा। शीतकाल में 01 जनवरी 2024 से 13 जनवरी 2024 तक 13 दिन अवकाश रहेगा। इस तरह 48 दिन अवकाश रहेगा। शीतकालीन दीर्घ अवकाश वाले विद्यालयों में ग्रीष्मकाल में 20 जून से 30 जून 2024 तक 11 दिन अवकाश रहेगा। शीतकाल में 26 दिसंबर से 31 जनवरी 2025 तक 37 दिन अवकाश रहेगा। कुल 48 दिन छुट्टी रहेगी। अलग-अलग त्योहारों के मौके पर 42 दिन स्कूल बंद रहेंगे। इन फिक्स छुट्टियों के अलावा कैंडिडेट्स को इमरजेंसी लीव भी मिल सकती हैं। कई बार सर्दी से लेकर, प्रदूषण तक की वजह से स्कूल बंद करने पड़ते हैं। अगर इस बार भी ऐसा होता है तो अतिरिक्त छुट्टी मिलने की संभावना है।