उत्तराखंड में दो दिन से हो रही मूसलधार वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस गिर गया है। Flood Like Situation in Dehradun देहरादून के कई इलाकों में करीब 200 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो कि वर्ष 1951 में हुई 332 मिमी वर्षा के बाद सर्वाधिक है। बारिश में पूरा देहरादून शहर पानी-पानी हो गया था। नदी-नाले उफान पर आ गए थे, जिसके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। वहीं बिंदाल नदी पुल के ऊपर तक भी पानी आ गया है। इसके अलावा एक वीडियो में कुछ मवेशी भी उफनते नाले में बहते हुए दिख रहे हैं। देहरादून के प्राचीन टपकेश्वर मंदिर के नीचे बहने वाली तमसा नदी भी सोमवार 11 अगस्त को उफान पर थी। तमसा नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी मंदिर के अंदर चला गया था। इसके अलावा देहरादून में नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को जिला प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है। देहरादून नगर निगम की तरफ से शिकायत दर्ज कराने के लिए 9286459167, 9286477117, 1800-180-4571 नंबर भी जारी गिए है। साथ ही आपदा प्रबंधन के लिए नगर निगम देहरादून ने 30 लोगों की आपदा टीम, 12 जल निकासी पंप, 2 जेसीबी मशीन और 6 ट्रैक्टर ट्राली का प्रबंध भी किया गया है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players