Haridwar छतों पर ईंट-पत्थरों का जखीरा! ड्रोन की नजरों से नहीं बचे | Police Action | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो क्या देवभूमि उत्तराखंड में एक बड़ी हिंसा की साजिश रची जा रही थी? आखिर कुछ मकानों की छतों पर ईंट-पत्थरों का ढेर क्यों जमा किया गया था? क्या पुलिस की ड्रोन निगरानी ने समय रहते एक बड़ी घटना को टाल दिया? और क्या अब इस पूरे मामले के पीछे जुड़े अन्य लोगों तक भी पुलिस पहुंच पाएगी? पूरी खबर बताउंगा आपको तस्वीर देखेंगे तो आप भी दंग रह जाएंगे। दोस्तो ये हैरान और परेशान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। हरिद्वार के पथरी क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ड्रोन से निगरानी की गई, जिसमें कुछ छतों पर बड़ी मात्रा में ईंट-पत्थर रखे होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें हटवाया और शांति भंग करने के आरोप में 9 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी है। दोस्तो अब सवाल यह है कि छतों पर इतनी मात्रा में ईंट-पत्थर क्यों रखे गए थे? क्या यह वास्तव में किसी बड़ी हिंसा की तैयारी थी, या इसकी कोई और वजह थी? जांच पूरी होने के बाद ही इसकी स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, लेकिन दोस्तो जो तस्वीर मैने आपको दिखाई उसकी बुनियाद क्या है। आखिर क्यों हरिद्वार में मुस्लिम परिवारों ने अपने घरों के ऊपर इतनी भारी मांत्रा में ईट पत्थर इकठ्ठा करके रखे हुए थे। दोस्तो वैसे तो इस घटना को हुए महिनों बीत गए हैं, लेकिन रंजिश की आग अभी लगता है बुझी नहीं थी। इसलिए तो ये नहीं तस्वीर सामने आई है, जहां हर घर की छत पर ईट पत्थर इकट्ठा कर रखे गए हैं। दोस्तो दरअसल हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित गांव बोडाहेड़ी में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। पुरानी पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया। काफी देर तक ईंट पत्थर फेंके गए, जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर मामला शांत कराया। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। मारपीट और पथराव के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोस्तो इसके बाद भी तनाव का माहौल बना रहा और दोनों पक्षों ने घरों की छतों पर ईंट पत्थरों के ढेर जमा कर लिए. इतनी भारी मात्रा में ईंट पत्थर देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए।

दोस्तो बोडाहोड़ी गांव में पुलिस की सक्रियता से बड़ा टकराव टला: पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत ड्रोन कैमरे की मदद से बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव की छतों पर रखे ईंट पत्थरों का खुलासा किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर उनका चालान किया. छतों पर रखे ईंट पत्थर तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि दोनों पक्ष एक ही समुदाय से जुड़े हैं, लेकिन फिर भी पुलिस ने सूझबूझ से काम लिया और बड़ी घटना को घटित होने से पहले ही रोक दिया। दोस्तो पुलिस के अनुसार, बोडाहेड़ी गांव में कुछ दिन पहले दो पक्षों के बीच नाली और पानी निकासी को लेकर विवाद हो गया था। मंगलवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव तक हुआ। घटना के बाद पुलिस गांव में पहुंची और दोनों पक्षों को फटकार लगाकर शांत कराया। इतना ही नहीं दोनों पक्षों की ओर से पथरी थाने में मुकदमे दर्ज कराए गए थे। वहीं दोस्तो तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार गांव की निगरानी कर रही थी। खुफिया विभाग और मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि गांव में दोनों पक्षों के बीच फिर से बड़ा झगड़ा हो सकता है।

इसी क्रम में पथरी थाना पुलिस ड्रोन कैमरा लेकर गांव पहुंचे। ड्रोन से पूरे इलाके और मकानों की छतों की निगरानी की गई। इस दौरान कई घरों की छतों पर बड़ी मात्रा में ईंट और पत्थर रखे मिले। दोस्तो पुलिस ने इसे भविष्य में किसी भी विवाद के दौरान इस्तेमाल किए जाने की आशंका मानते हुए संबंधित लोगों को तत्काल इन्हें हटाने के निर्देश दिए। वहीं दोस्तो जांच में सामने आया कि बोडाहेड़ी गांव में नाली और पानी निकासी को लेकर एक पक्ष गुलजार का है और दूसरा पक्ष असगर है। दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा होने और घर की छतों पर ईंट पत्थर जमा करने की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नहीं माने। इसके बाद उन्हें थाने लाया गया, जहां दोनों पक्षों के नौ लोगों का शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया। भविष्य में लड़ाई झगड़ा करने पर कड़ी कार्रवाई करने की सख्त हिदायत भी दी गई। बोडाहेड़ी गांव में की गई इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों को भी शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस ने साफ किया कि सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, लेकिन दोस्तो एक बारगी तो किसी बडे झगड़े की ऐसी प्लानिंग देखकर पुलिस भी दंग रह गई।