उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से बारिश थमने के बाद लोगों को राहत तो मिली, लेकिन अब उमस भरी गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। Uttarakhand Weather Forecast Update यह हाल केवल मैदानी इलाकों तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्वतीय क्षेत्रों में भी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार (10 सितंबर) के लिए एक बार फिर चेतावनी जारी किया है। जिसमें उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी जिलों अल्मोड़ा, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल और पौड़ी में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा। उधर, मैदानी जिलों हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, देहरादून जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 203 सड़क बंद हैं। इनमें सबसे अधिक पीएमजीएसवाई की 116, लोनिवि व एनएच की 86, बीआरओ की एक सड़क शामिल है। सबसे अधिक उत्तरकाशी और चमोली जिले में 32-32 मार्ग बंद हैं। इसके अलावा रुद्रप्रयाग 27, पिथौरागढ़ 21 और पौड़ी में 19 मार्ग बंद है। टिहरी 22, देहरादून 13, हरिद्वार एक, अल्मोड़ा 25, बागेश्वर नौ और नैनीताल में दो मार्ग बंद है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players