उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है, लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में तेज धूप निकलने से गर्मी का अहसास हो रहा है, तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। Uttarakhand Weather Update 4 January लेकिन आज मौसम करवट बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तरकाशी, चमोली, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तराखंड में इस बेवक्त बदलते मौसम का असर यहां उगने वाली फसल और पेड़-पौधों पर भी पड़ रहा है। प्रदेश में कहीं जगह पर समय से पहले ही बुरांश का फूल दिखने लगा है। ऐसे ही प्रदेश के कई जंगलों में काफल पकने लगे हैं।
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य में 3 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जिससे आज मंगलवार को राज्य के कुछ जिलों जिलों में बारिश और बिजली चमकने के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ जगहों पर आज सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है लेकिन कुछ जगहों पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को गढ़वाल मंडल के चार और कुमाऊं मंडल के तीन जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। मंगलवार को तीन हजार और बुधवार को 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंह नगर में वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी यलो अलर्ट जारी किया गया है।