उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, 8 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अंदेशा

मौसम विभाग की मानें तो राज्य में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, देहरादून, पौड़ी बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। चमोली जिले में हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है।

Share

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश और बर्फबारी से फिजाओं में फिर से ठंडक लौट आई है। Snowfall in Uttarakhand प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली है। प्रदेश में रुक-रुक कर हो रही बारिश सोमवार को भी कई जिलों में देखने को मिलेगी। खासतौर पर पर्वतीय जनपदों में कई क्षेत्र में दिन और शाम के समय बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, देहरादून, पौड़ी बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। चमोली जिले में हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, मार्च महीने में औसतन बारिश नहीं होती। पश्चिमी विक्षोभ के तेजी से बढ़ने के कारण इतनी बारिश हुई है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी दर्ज किया गया है।

मौसम के बदले तेवर से जहां बारिश के साथ बर्फबारी हुई तो मानों फसलों के जीवनदान मिल गया। किसान काफी समय से बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे। बर्फबारी से होटल व्यवसायी और पर्यटक खास से उत्साहित नजर आ रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। गढ़वाल मंडल में 150 से अधिक गांव में बिजली बाधित हो गई और कई गांवों में पेयजल आपूर्ति भी ठप है। गंगोत्री व बदरीनाथ हाईवे के साथ ही कई संपर्क मार्ग भी बर्फ के कारण अवरुद्ध हो गए। जिससे कई गांवों का संपर्क भी कट गया है। बर्फबारी का सबसे ज्यादा असर चमोली और उत्तरकाशी जिले में देखने को मिला। उत्तरकाशी में 30 तो चमोली जिले में 56 गांव बर्फ से ढके हैं। रुद्रप्रयाग जनपद में केदारनाथ धाम में पिछले आठ दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे यहां पांच फीट से अधिक बर्फ जम गई है।