रुड़की की लक्सर तहसील के खानपुर थाना क्षेत्र के गिद्दावाली गांव में रात करीब 2:00 बजे खुसर पाल सिंह नाम के व्यक्ति के घर में अचानक ही एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आया। Crocodile Entered The House जिसकी हलचल की आवाज सुनकर जागे परिवार में विशालकाय मगरमच्छ को देखकर हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद वन विभाग की टीम के द्वारा करीब 2 घंटे की मेहनत के बाद जाल बिछाकर मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। जिसके बाद आज सुबह विशालकाय मगरमच्छ को सुरक्षित दूर गंगा में छोड़ दिया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल तो रहा, लेकिन वन विभाग की मुस्तैदी के कारण बड़ी घटना टल गई। ग्रामीणों ने क्विक रिस्पांस टीम की तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। गौर हो कि जून 14 को लक्सर के डूंगरपुर गांव में एक मगरमच्छ ने ग्रामीण पर हमला कर घायल कर दिया था। मगरमच्छ ग्रामीण का एक हाथ चबा गया था। जिसके बाद ग्रामीण को गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players