जब मैं मंत्री था, तब मेरे यहां बैठा रहता था!” जैनी प्रकरण पर बड़ा दावा| Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने 23 साल पुराने चर्चित ‘जैनी प्रकरण’ पर भावुक होते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने गैरसैंण में मीडिया से बातचीत के दौरान रोते हुए अपनी बेगुनाही की कसम खाई और विपक्ष (विशेषकर भाजपा) द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर तीखा पलटवार किया। हरक सिंह रावत ने रोते हुए बाबा केदार, मां धारी देवी और अपने दिवंगत पिता की कसम खाकर कहा, “अगर मैंने जैनी को छुआ तक हो, या दूर से देखा भी हो, तो मेरा और मेरे पूरे खानदान का सर्वनाश हो जाए।” उन्होंने दावा किया कि 2003 में उनके खिलाफ यह एक राजनीतिक साजिश थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय भारतीय जनता पार्टी की दो महिला विधायक जैनी से जाकर मिली थीं और उन्हें फंसाने का ताना-बाना बुना गया था।