उत्तराखंड के दुर्गम हिमालयी क्षेत्र मदमहेश्वर में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे एक गंभीर रूप से बीमार यात्री को जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और बेहतर समन्वय के चलते नया जीवन मिलने की उम्मीद जगी है। प्रशासन ने समय रहते किए गए सफल एयर रेस्क्यू अभियान के माध्यम से मरीज को सुरक्षित जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार शिवा पुत्र कुलदीप सिंह (30 वर्ष) मदमहेश्वर मंदिर क्षेत्र में यात्रा के दौरान अचानक गंभीर रूप से अस्वस्थ हो गए. स्थिति इतनी गंभीर थी कि उन्हें दो बार हार्ट अटैक आने की सूचना प्राप्त हुई। समुद्रतल से हजारों फीट ऊंचाई पर स्थित दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का सीमित होना तथा सड़क संपर्क का अभाव मरीज की स्थिति को और अधिक चिंताजनक बना रहा। चिकित्सकीय दृष्टि से प्रत्येक मिनट अत्यंत महत्वपूर्ण था और किसी भी प्रकार की देरी जानलेवा साबित हो सकती थी।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players