Tehri Garhwal कुंजापुरी मेले में क्यों हुआ बबाल? | Subodh Unial | Daler Mehndi | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड के टिहरी में आयोजित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां श्री कुंजापुरी मेले के मंच पर पंजाबी पॉप स्टार दलेर मेहंदी और सूबे के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच तीखी बहस हो गई। Daler Mehndi controversy Uttarakhand मंत्री ने लाइव शो के बीच गायक पर शराब के नशे में होने और जनता को बेवकूफ बनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए मंच पर ही जमकर फटकार लगा दी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर में ऐतिहासिक ’50वें सिद्धपीठ मां श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले-2026′ की स्वर्ण जयंती के अवसर पर रविवार रात एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण प्रख्यात गायक दलेर मेहंदी थे, जिन्हें सुनने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकों का हुजूम उमड़ा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, मंच पर आने के बाद दलेर मेहंदी ने केवल दो गाने गाए। इसके तुरंत बाद बैकग्राउंड से साउंड ट्रैक (डबिंग या प्री-रिकॉर्डेड वोकल्स) बजने की आवाज आने लगी, जबकि गायक खुद लाइव नहीं गा पा रहे थे। यह देख पंडाल में मौजूद स्थानीय जनता ने नाराजगी जताते हुए हूटिंग शुरू कर दी।

जनता का गुस्सा और शोर बढ़ता देख, मुख्य अतिथि और क्षेत्रीय विधायक/कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल खुद को रोक नहीं पाए और सीधे लाइव कॉन्सर्ट के बीच में ही स्टेज पर पहुंच गए। उन्होंने म्यूजिक रुकवाकर माइक संभाला और दलेर मेहंदी को सरेआम खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया।वायरल वीडियो में मंत्री सुबोध उनियाल गायक से कहते नजर आ रहे हैं: इतना पैसा देकर हमने आपको बुलाया है ताकि हमारे लोगों का एंटरटेनमेंट हो। लेकिन आप ड्रंक (नशे में) हैं और मिक्सर के जरिए आवाज निकाल रहे हैं। आप लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, यह बहुत गलत बात है… जब आपसे बोला तक नहीं जा रहा, तो आप गाना क्या गाएंगे?” मंत्री उनियाल ने इस बात पर भी जोर दिया कि यह नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की आराधना से जुड़ा एक पवित्र और ऐतिहासिक धार्मिक मंच है, इसलिए इसकी गरिमा और मर्यादा बनी रहनी चाहिए। मंच पर अचानक हुए इस वाक्य से दलेर मेहंदी असहज नजर आए। उन्होंने खुद का बचाव करते हुए मंत्री को समझाने की कोशिश की। वीडियो में दलेर मेहंदी मंत्री के सामने हाथ जोड़कर यह कहते हुए सुने जा रहे हैं: “सर, आपने मुझे बहुत इज्जत दी है, मैं उसका आभारी हूं। लेकिन मैं आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं… कृपया आप मंच छोड़ दीजिए।” सोशल मीडिया पर विवाद और आलोचना बढ़ने के बाद कार्यक्रम के आयोजकों और दलेर मेहंदी की टीम से जुड़े सूत्रों की तरफ से एक सफाई भी सामने आई है। टीम का दावा है कि सिंगर शराब के नशे में नहीं थे, बल्कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत काफी खराब चल रही थी।