यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ के उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के मसालगांव आने की संभावना है। मसाल गांव के ग्रामीणों के निमंत्रण पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी जन्म स्थली मसाल गांव में चारधाम यात्राकाल के दौरान आने का ग्रामीणों को भरोसा दिया। मसाल गांव के ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने लखनऊ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्हें मसालगांव में निर्माणाधीन मां भगवती मंदिर के शिलान्यास करने का न्योता दिया। योगी आदित्यनाथ की हामी के बाद ग्रामीण बेहद खुश हैं। मंदिर समिति अध्यक्ष सकलचंद राणा ने बताया है कि केदार कांठा और केदार गंगा के तट पर स्थित ग्राम मसालगांव में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का सन् 1972 में जन्म हुआ था। उनके पिताजी आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में उस दौरान सेवारत थे तथा मसालगांव में निवास करते थे। ग्रामवासी उन्हीं के करकमलों द्वारा मां भगवती मन्दिर का शिलान्यास करवाने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। इसी को लेकर गांव का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी से मिलकर आया है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players