आज आपका मोबाइल किसी भी समय अचानक वाइब्रेट करने लगे तो घबराएं नहीं, यह आपदा के दौरान आपको सुरक्षित करने के लिए भेजे जाने वाले अलर्ट की टेस्टिंग है। वाइब्रेट होने के साथ ही मोबाइल पर एक अलर्ट भी आएगा। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (National Disaster Management Authority) के सहयोग से दूरसंचार विभाग कर रहा है। अलर्ट सिस्टम को पुख्ता बनाने के लिए ट्रायल किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से बीएसएनएल, एयरटेल, जियो और वीआई के साथ मिलकर यह तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है। दूर संचार विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल अशोक कुमार रावत ने बताया, परीक्षण अवधि के दौरान, लोगों को उनके मोबाइल पर कृत्रिम आपातकालीन अलर्ट प्राप्त होगा। ऐसे में इस दौरान घबराएं नहीं। ये अलर्ट नियोजित परीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने बताया, सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम एक अत्याधुनिक तकनीक है, जो हमें आपदा के दौरान सभी मोबाइल उपकरणों पर आपदा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण मैसेज भेजने की अनुमति देता है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players